UP: बाजार में मोदी पिचकारी और मुखौटे की डिमांड, बाजारों में रौनक

इटावा में रंगो के पर्व होली की हर तरफ खुशी दिखाई दे रही है। खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक नजर आ रही है। इसी के साथ होली पर विभिन्न प्रकार के पहने जाने वाले मुखौटे भी बाजारों में बिक रहे हैं। रंगो के त्योहार पर मोदी मैजिक दिखाई दे रहा है। मोदी पिचकारी और मोदी मुखौटे खासी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं।
बाजार में बड़ी तादाद में मोदी मुखौटे और मोदी पिचकारी की मांग बड़ी हुई दिखाई दे रही है। मंगलवार को होलिका दहन के बाद बुधवार को होली खेली जाएगी। इसके लिए बाजारों में जमकर खरीदारी होती दिख रही है। मिष्ठान, पकवान, होली के रंग, पिचकारियां, मुखौटे खूब बिक रहे हैं, लेकिन इसमें एक खास बात देखने को मिल रही है कि बजारों में मोदी मैजिक भी दिखाई दे रहा है।
इटावा शहर में रंगों की दुकानों पर बड़ी तादाद में होली के पर्व पर मोदी मुखौटे और मोदी पिचकारी की भरमार नजर आ रही है। यह भरमार केवल इसलिए रखी गई है क्योंकि अधिकाधिक लोग मोदी मुखौटे और मोदी पिचकारी की मांग करने में लगे हुए है।
ऐसा नहीं है कि अन्य चीजों की डिमांड नहीं है, लेकिन सबसे अधिक मोदी मुखोटे और मोदी पिचकारी की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं और इसी वजह से रंग बेचने वाले सबसे अधिक मोदी मुखोटे और मोदी पिचकारी को अपने यहां रखे हुए हैं।
रिपोर्ट: चंचल संजय दुबे
ये भी पढ़ें:UP: यमुना नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप