Uttar Pradesh

UP:  सीएम योगी कर रहे माफियाओं पर कार्रवाई – संघमित्र मौर्य

बदायूं सांसद संघमित्र मौर्य ने संभल के बबराला में डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने बदायूं में कमल खिलने का दावा किया है। वहीं उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सीएम योगी सजा देने का काम कर रहे हैं। हमारा काम पार्टी के लिए कार्य करना है।

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने संभल जिले के बबराला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

भाजपा सांसद संघमित्र मौर्य ने कहा कि वह पूरे यूपी की बात तो नहीं कर रही। लेकिन इतना जरूर है कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा। उन्होंने दावा किया कि बदायूं लोकसभा की सभी सीटों पर इस बार भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आने वाले हैं।

भारी अंतर से बीजेपी की जीत होगी। भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने मुख्तार अफजाल अंसारी की सजा पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। माफिया के खिलाफ किस तरह से कार्रवाई करनी है। यह सब मुख्यमंत्री योगी का काम है।

हमारा काम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करना है। भाजपा सांसद ने अतीक अहमद मामले पर कहा कि आज जबरदस्ती और माफिया गिरी का दौर नहीं है। समय लगातार बदलता रहता है और सभी को समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

रिपोर्ट: अरूण कुमार

ये भी पढ़ें:UP: वृद्धा आश्रम में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वितरीत की गईं औषधियां

Related Articles

Back to top button