
UP Cabinet Ministers List: यूपी चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ 25 मार्च 2022 को एक बार फिर प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक, योगी कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है। खबर है कि योगी मंत्रिमंडल में 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।
करीब 12 लोगों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया जा सकता है। इसके अलावा 10 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि यूपी के संभावित मंत्रियों में कौन-कौन चेहरे हो सकते हैं।
स्वतंत्र देव सिंह
स्वतंत्र देव सिंह को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। अभी वर्तमान में वे बीजेपी यूपी के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन, प्रोटोकॉल एवं ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं।
केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा यूपी का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इस बार केशव मौर्य चुनाव हार गए हैं। उससे पहले वे 2014 में उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। 19 मार्च 2017 को उन्होंने यूपी के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
बेबी रानी मौर्य
बेबी रानी मौर्य को योगी मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 26 अगस्त 2018 से उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। 90 के दशक में उन्होंने बीजेपी की सदस्य के तौर पर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले वह आगरा की महापौर और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं।
दिनेश शर्मा
दिनेश शर्मा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह दो बार लखनऊ के महापौर (मेयर) रह चुके हैं। मेयर बनने से पहले उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर भी कार्य किया है। 2014 में भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।
अश्विनी त्यागी
अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
सतीश महाना
योगी सरकार 2.0 में सतीश महाना को भी जगह मिल सकती है। वर्तमान में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे कानपुर छावनी विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में सतीश महाना ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया था।
बृजेश पाठक
बृजेश पाठक फिर से योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं।
श्रीकांत शर्मा
श्रीकांत शर्मा को योगी मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। मथुरा विधानसभा क्षेत्र से श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।