UP Bypoll Results: रामपुर में BJP आगे तो मैनपुरी में डिंपल यादव 1600 वोटों से आगे

Share

आज मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे है। बता दें यहां पर सपा संरक्षक व दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी हुई है। उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है। वहीं चुनाव परिणाम के रुझान 12 बजे तक आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।

मैनपुरी में डिंपल आगे

यूपी में सपा और भाजपा दोनों की निगाहे सबसे ज्यादा मैनपुरी लोकसभा सीट को जीतने पर है। हालांकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है। वहीं शुरुआती रुझानों में यहां सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं।

रामपुर में भाजपा आगे

बता दें मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। इसी के साथ रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।