UP: संभल में दबंगों ने चाचा भतीजे को मारी गोली, 01 की मौत

संभल जिले में भूमि विवाद में दबंगों ने चाचा भतीजे पर फायरिंग की है। गोलीकांड में भतीजे की मौत हुई है। वहीं चाचा की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फायरिंग का पूरा मामला रजपुरा थाना इलाके के ग्राम महुआ हसनगंज का है। जहां गुरुवार तड़के करीब 3 बजे गांव के ही दबंगों ने खेत पर भूसे की बुर्जी बांध रहे चाचा भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग में मलखान यादव की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा गोली लगने के बाद घायल हुआ है।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरा मामला भूमि विवाद को लेकर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूसे को रखने को लेकर विवाद हुआ है।
गांव के ही तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। मृतक मलखान यादव के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्ट: अरूण कुमार
ये भी पढ़ेंUP: सपा ने एक ही सीट पर 2 प्रत्याशियों को दिया टिकट, मचा बवाल