Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्यराष्ट्रीय

UP बोर्ड 12वीं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी विनय चौधरी हुआ गिरफ्तार

UP Board 12th paper leak case: उत्तर प्रदेश के 12वीं के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आपकी जानकारी के बता दें, कि आरोपी विनय ने व्हाट्सऐप ग्रुप में इंटर के जीव विज्ञान और गणित के पेपर के फोटो वायरल किए थे। बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय चौधरी की गिरफ्तारी कल देर रात हुई है।

व्हाट्सएप ग्रुप में लीक किया था पेपर के फोटो

ऐसा कहा जा  रहा है कि 29 फरवरी को यूपी बोर्ड की द्वितीय पाली की परीक्षा में 12वीं के दो पेपर लीक हो गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक आगरा के श्री अतर सिंह इण्टर कालेज में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी ने शाम को 3 बजकर 11 मिनट पर ‘ऑल प्रिन्सीपल्स आगरा’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर इण्टरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित का पेपर की फोटो डाली थीं। और उस समय परीक्षा शुरू हुए एक घंटा 11 मिनट का समय बीत चुका था और सभी परीक्षार्थी अपने-अपने एग्जाम संटरों पर शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे थे।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/uma-bharti-on-mathura-temple-news-in-hindi/

विनय चौधरी के अलावा अन्य आरोपियों के भी नाम

बता दें, इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान लेते हुए इस घटना के मुख्य आरोपी विनय चौधरी, स्कूल के केन्द्र व्यवस्थापक राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह और अज्ञात के खिलाफ 29 फरवरी को ही FIR दर्ज करा दी गई थी। और इतना ही नहीं केन्द्र व्यवस्थापक राजेन्द्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट से पूछताछ की जा रही है। वहीं  इसके बाद अब मुख्य आरोपी विनय चौधरी भी आखिरकार गिरफ्तार हो गया।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button