UP: नहाने गए 5 बच्चे नदी में डूबे, 2 की मौत…3 की तलाश जारी

UP

UP

Share

UP: बाराबंकी में घाघरा नदी नहाने गए पांच बच्चे नदी में डूब गए। दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। घटना के बाद नदी के तट पर लोगों की भारी भीड़ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर गोताखोरो की टीम लगातार डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटी हुई है। कई घंटे से तीनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव की है। शनिवार की दोपहर चिर्रा गांव के नूर आलम, अहम रजा , हमजा, शाफ अहमद, अमान घाघरा में नहाने गए थे। पाचों लोग नदी में नहाते समय डूबने लगे। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

वही सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और गोताखोरो की मदद से बच्चो की तलाश में जुट गई। खोजबीन के बाद 2 बच्चों को निकाला जा सका। जहा स्थानीय सीएचसी पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया। डूबने वाले बच्चे एक ही परिवार के और रिश्तेदार हैं, आज दोपहर में सभी दिन में नदी नहाने गए थे। इसके बाद नदी गहरी होने के कारण समझ नहीं पाए और डूबने लगे। इसके बाद पास में ही नूर आलम काम कर रहा था। बच्चों की डूबने की आवाज सुनकर वह बच्चों को बचाने के लिए दौड़ा लेकिन वह स्वयं भी डूबने लगा।

पांच बच्चों के डूबने की घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी अखिलेश नारायण सिंह और एसडीएम राम आसरे वर्मा पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की टीम मौके पर लगा दी गई है। 2 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य बच्चों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की भी टीम मौके पर बुलाई जा रही है।

रिपोर्ट- आलोक श्रीवास्तव, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम ने बृजेश पाठक ने चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में की वोट की अपील, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें