Other Statesराज्य

महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, किसानों में चिंता बढ़ी

Weather Warning : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. अक्कलकोट तालुका में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. मौसम विभाग ने जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

अक्कलकोट शहर और आसपास के गांवों में भारी बारिश दर्ज की गई. सांगवी बुद्रुक और खवास गांवों में फसलो को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. गेहूँ, ज्वार और अंगूर की फसलें इस बारिश और ओलों से खतरे में हैं.

तीन दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है. लगातार बदलते मौसम की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं हो रही हैं. इस प्राकृतिक घटना से किसानों को सीधे नुकसान हो रहा है.

फसलों को भारी नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार सोलापुर में बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा खतरा अंगूर की फसल को है. वहीं, किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं. इस बार खाद और बीज की कीमतें बढ़ने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं.

मंगलवार का दिन किसानों के लिए बड़ी परेशानी भरा रहा. किसान इस स्थिति से काफी चिंतित हैं और उनका कहना है कि अंगूर की फसल पूरी तरह खराब हो गई है. इस नुकसान ने किसानों की चिंता और निराशा बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button