केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की पूर्व PM की तारीफ, कहा- “आर्थिक सुधारों के लिए मनमोहन सिंह का आभारी है देश”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किए गए कामों की तारीफ करते हुए नजर आए। बता दें गडकरी ने ‘टीआईओएल पुरस्कार 2022′ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाई है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि देश इन आर्थिक सुधारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आभारी है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा
हालांकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस अवसर पर कहा कि नब्बे के दशक में महाराष्ट्र का मंत्री रहते समय सड़कों के लिए पैसे जुटाने के लिए की गई मशक्कत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की तरफ से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की वजह से ही वह इन सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटा पाए थे।
वही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उदार आर्थिक नीति किसानों एवं गरीबों के लिए है। इसके बाद कहा कि देश को एक ऐसी आर्थिक नीति की जरूरत है जिसमें गरीबों को भी लाभ पहुंचाने की मंशा हो। उन्होंने उदार आर्थिक नीति के क्रियान्वयन की दिशा में चीन को बढ़िया उदाहरण बताते हुए कहा कि इस नीति से किसी भी देश का विकास किया जा सकता है।