Advertisement

National Herald Case: ‘इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं’ सोनिया गांधी की पेशी को लेकर अशोक गहलोत का तंज

Ashok Gehlot
Share
Advertisement

National Herald Case: आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी पूछताछ करेगी। इसी को लेकर कांग्रेस भी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि सोनिया गांधी जी को जेसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।

Advertisement

‘जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है। बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी से पहले पूछताछ हो चुकी है। उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है।

Read Also:- नेशनल हेराल्ड केस: आज ED सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ, देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी बताया है कि आज विशेष व्यवस्था के चलते दिल्ली के गोल मेठी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर दोपहर 2 बजे तक भारी यातायात आवाजाही रहेगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास पहुंची

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी (National Herald Case Congress) की आज ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *