Bihar: लालू एंड फैमिली देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक- उमेश सिंह कुशवाहा

Umesh Kushwaha to RJD
Umesh Kushwaha to RJD: बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लालू एंड फैमिली को देशभर में भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और सत्ता का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरी भरने की परंपरा लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में आरंभ हुई थी। लालू परिवार ही देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक परिवार है जिनके सभी सदस्यों पर भ्रष्टाचार के एक नहीं बल्कि अनेक संगीन आरोप हैं। गरीबों की गाढ़ी कमाई को लूटकर लालू परिवार ने भ्रष्टाचार का नया मानक गढ़ा है।
‘तेजस्वी को ‘क्षमा यात्रा’ निकालने की जरूरत’
उमेश सिंह कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि जनविश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी प्रसाद यादव को अपने परिवार के पाप कर्मों का प्रायश्चित के लिए प्रदेशभर में ‘‘क्षमा यात्रा’’ निकालने की जरूरत है। लालू सरकार के शासन में हुए दर्जनों भ्रष्टाचार ने बिहार की आर्थिक कमर को तोड़ने का काम किया। इसके लिए लालू परिवार को बेगैर शर्त बिहार की समस्त जनता से माफी मांगनी चाहिए।
‘जनविश्वास यात्रा का कोई असर नहीं’
साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के मकसद से राजद द्वारा निकाली गई जनविश्वास यात्रा का कहीं कोई असर नहीं है। बौखलाया हुआ विपक्ष ‘‘एनडीए गठबंधन’’ से मुकबला करने की स्थिति में नहीं है। जनता के सामने सिर्फ दो विकल्प है, एक तरफ भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों का कुनबा है। वहीं दूसरी तरफ सामाजिक न्याय के साथ विकास की निस्वार्थ विचारधारा है।
‘स्वार्थ की राजनीति करने वालों पर जनता को विश्वास नहीं’
उन्होंने कहा, विपक्ष के लिए अपना परिवार सर्वोपरि है और हमारे लिए बिहार की 13 करोड़ जनता ही पूरा परिवार है। बिहार की जनता होशियार और समझदार है, राजनीतिक फ्रॉड करने वालों को भलीभांति पहचानती है। अपने स्वार्थ की राजनीति करने वालों पर जनता पुनः विश्वास नहीं करेगी।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: ‘जन विश्वास यात्रा’ के क्रम में भागलपुर पहुंचे तेजस्वी, अश्वनी चौबे बोले… ये ‘अविश्वास यात्रा’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”