Mohan Bhagwat Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, क्रीमी लेयर को बताया आंबेडकर के उद्देश्यों के खिलाफ, RSS पर साधा निशाना
Mayawati Statement : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर आरक्षण का समर्थन किया और क्रीमी लेयर को लेकर अपनी बात स्पष्ट रखी, उन्होंने कहा कि आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करना बाबासाहेब आंबेडकर के उद्देश्यों के खिलाफ है.

मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर ऐसी सोच संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और संविधान के उद्देश्यों के खिलाफ जाती है.

1.देश में ’बहुजन समाज’ में से ख़ासकर एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों के लिये आरक्षण ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ अर्थात् हमेशा से इनके आत्म-सम्मान की ज़िन्दगी से जुड़ा अति-महत्वपूर्ण व अत्यन्त संवेदनशील मामला है और जाति के आधार पर सदियों से यहाँ तोड़े, सताये व पछाड़े गये एससी व…
— Mayawati (@Mayawati) August 9, 2026

आरक्षण बेहद संवेदनशील मुद्दा

मायावती ने कहा कि SC, ST और OBC वर्गों के लिए आरक्षण बेहद संवेदनशील विषय है. उनके मुताबिक इन समुदायों ने लंबे समय तक जाति आधारित भेदभाव और अन्याय का सामना किया है, उन्होंने कहा कि आज भी इन वर्गों के खिलाफ शोषण और अन्याय पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

बसपा प्रमुख ने कहा कि ऐसी स्थिति में आरक्षण में क्रीमी लेयर की बात करना बाबासाहेब आंबेडकर के उद्देश्यों के विपरीत है, उन्होंने सभी से ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की अपील की.

मोहन भागवत के बयान पर पलटवार

हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि आरक्षण का जानबूझकर राजनीतिकरण किया गया, जिससे समाज में कड़वाहट बढ़ी, उन्होंने यह भी कहा था कि आरक्षण का लाभ लेने वाले लोग अपनी इच्छा से इसका लाभ छोड़ने पर विचार कर सकते हैं.

अब मायावती ने इसी बयान को लेकर मोहन भागवत पर निशाना साधा है, मायावती ने कहा कि ऐसी जातिवादी सोच संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ को बढ़ावा देती है.

जातिवाद आज भी मौजूद

मायावती ने कहा कि देश में जातिवाद अभी भी मौजूद है और जमीनी स्तर पर इसका असर बना हुआ है, उनके मुताबिक आरएसएस इस वास्तविकता से अच्छी तरह वाकिफ है और केंद्र की सरकारें भी इसे समझती रही हैं.

उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा सरकार SC और ST वर्ग को क्रीमी लेयर से बाहर रखने के लिए मजबूत दलीलों के साथ अदालत में अपना पक्ष रखती है, तो यह उचित और संविधान के अनुरूप होगा, उन्होंने कमजोर कानूनी पैरवी पर भी सवाल उठाया.

आरक्षण पर राजनीति बंद करे RSS

मायावती ने आरएसएस से आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति छोड़ने की अपील की, उन्होंने कहा कि आरक्षण में किसी भी तरह के बदलाव की वकालत बंद होनी चाहिए और समाज में बराबरी की व्यवस्था स्थापित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘आरक्षण स्थायी नहीं…’ मोहन भागवत के बयान पर बवाल, विपक्ष ने उठाए तीखे सवाल
Political News : स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए गए बयान ने सियासी बहस को तेज कर दिया है. मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि आरक्षण उत्थान के लिए है और यह स्थायी व्यवस्था नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को आरक्षण का लाभ मिल चुका है, उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए. भागवत ने कोटे के राजनीतिकरण को भी जानबूझकर किया गया बताया.

भागवत के बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और सरकार से जुड़े मुद्दों पर RSS की ओर से सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन पिछड़ों और दलितों के आरक्षण पर सलाह जरूर दी जाती है.

एक ही जाति के 15 प्रोफेसरों की नियुक्ति

सपा प्रवक्ता ने 69,000 शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में कोई सवाल नहीं उठाया गया, उन्होंने एक ही जाति के 15 प्रोफेसरों की नियुक्ति का भी मुद्दा उठाया. उनका कहना था कि अगड़ों के आरक्षण या NFS (नॉट फाउंड सुटेबल) पर कभी इसी तरह की बात नहीं की जाती.

फखरुल हसन चांद ने सवाल किया कि अगर संपन्न लोगों से आरक्षण छोड़ने की अपील की जा सकती है, तो EWS के तहत मिलने वाले आरक्षण को लेकर भी ऐसी सलाह क्यों नहीं दी जाती.

कांग्रेस सांसद ने बताया संवैधानिक अधिकार

भागवत के बयान पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद करमवीर सिंह बौध ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई खैरात नहीं है, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है, उन्होंने सामाजिक न्याय की उस सोच का जिक्र किया, जिसके आधार पर संविधान निर्माताओं ने व्यवस्था तैयार की थी.

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आरक्षण को लेकर BJP और RSS की विचारधारा पहले से स्पष्ट है, उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नहीं चाहते कि आरक्षण की व्यवस्था जारी रहे. भागवत के बयान के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने सरकार को घेरा, अवैध प्रवासियों को बाहर भेजना ही होगा, डिटेल में पढ़ें
Mohan Bhagwat : RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह बात रविवार को हैदराबाद में आयोजित ‘संघ यात्रा के 100 वर्ष नए आयाम’ कार्यक्रम में कही।

यह कार्यक्रम RSS की शताब्दी के अवसर पर आयोजित किया गया था। हैदराबाद दौरे के दौरान भागवत ने फिल्म जगत की हस्तियों और सीनियर ब्यूरोक्रेट्स से भी मुलाकात की।

देश को मजबूत होना जरूरी

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में हर देश अपने हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेता है, और भारत को भी अपने हितों के अनुसार बिना किसी समझौते के अपनी दिशा तय करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वैश्विक घटनाओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।

अवैध प्रवासियों की पहचान सरकार की जिम्मेदारी

बांग्लादेशी और रोहिंग्या अवैध प्रवासियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि अवैध प्रवासियों की पहचान की जाए और उन्हें देश से बाहर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक इस मुद्दे को अधिकारियों के ध्यान में ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें- India-US Trade Deal : 39 देशों के साथ FTA बड़ी उपलब्धि, किरण रिजिजू ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद, RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा संकेत
Karthigai Deepam Controversy : RSS चीफ मोहन भागवत ने बुधवार को तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम विवाद पर महत्वपूर्ण बात कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदु इस मुद्दे को राज्य के भीतर एकजुट शक्ति और सामर्थ्य के आधार पर सुलझा सकते हैं।

मोहन भागवत ने कहा की तिरुपरंकुंद्रम मुद्दे को आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी तो यह बढ़ेगा। फिलहाल मामला अदालत में चल रहा है, इसलिए इसे अदालत में ही शांतिपूर्वक हल होने देना चाहिए। बता दें कि यह विवाद इतना बढ़ गया है कि दीपक जलाने की अनुमति देने वाले जज के खिलाफ विपक्ष ने महाभियोग का नोटिस भी दे दिया है।

क्या है “कार्तिगई दीपम” विवाद

तमिलनाडु में धार्मिक मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। मदुरै में दरगाह के नजदीक तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी में दीपम उत्सव से जुड़े कुछ नियमों और परंपराओं को लेकर हाल ही में मतभेद सामने आए थे। विवाद की शुरुआत दीपम उत्सव के नियमों और परंपराओं को लेकर हुई थी। जबकि प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

“कार्तिगई दीपम” प्रज्वलित करने की अनुमति देने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। ऐसे टाईम पर RSS प्रमुख का हिंदुओं की एकजुट शक्ति से समाधान वाला संदेश राज्य के भीतर सामंजस्य और संवाद के जरिए हल निकालने की दिशा में एक संकेत माना जा रहा है।

संयम और समझदारी बरते- मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि, ‘मैं समझता हूं कि तमिलनाडु में हिंदुओं का जागना ही मनचाहे परिणाम के लिए काफी है। लेकिन, अगर फिर भी इसकी आवश्यकता पड़ी, तो तमिलनाडु में भी हिंदू संगठन काम कर रहे हैं। वे हमें बताएंगे। फिर हम इस बारे में सोचेंगे।

भागवत ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि किसी भी विवाद को भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि संयम और समझदारी से देखें। उन्होंने कहा कि न्याय पर भरोसा रखना चाहिए। और जहां समाज की एकता जरूरी हो, वहां सभी समुदायों को मिलकर समाधान निकालना चाहिए।

फिलहाल तिरुपरंकुंद्रम विवाद में अदालत में सुनवाई जारी है, और सभी पक्ष फैसले का इंतजार कर रहे हैं। भागवत के बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह मामला शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से हल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- गोवा कांड मामले में लूथरा बंधु गिरफ्तार, पहली तस्वीर आई सामने, हाथ में बंधी हथकड़ियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम मंदिर पुजारियों की कितनी होती है सैलरी, कैसे होता है पद पर चयन, जानें सबकुछ
Ram Mandir Priest Salary : ऐतिहासिक राम जन्मभूमि अयोध्या में पीएम मोदी ने ध्वजारोहण कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी, मोहन भागवत भावुक हो गए। आखें खुशी के आसुओं से भर आई। आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था।

पुजारियों, मंदिर कर्मियों की सैलरी

इसी बीच आपको बताते चले की राम मंदिर में पुजारियों की सैलरी कितनी होती है, और उनका चयन कैसे होता है। आइए जानते हैं- राम मंदिर में पुजारियों और मंदिर कर्मियों की सैलरी इस प्रकार है- प्रधान पुजारी का वेतन 35 हजार रुपए हर महीने। सहायक पुजारियों की सैलरी 33 हजार रुपए हर महीने। मंदिर के भंडारी और कोठारी को 24 हजार रुपए हर महीने मिलता है। इसके अलावा नए भंडारी की नियुक्ति 19 हजार रुपए हर महीने की गई है।

ऐसे होता है चयन

बड़े मंदिर में पूजा का अनुभव, शांत और अनुशासनपूर्ण जीवन और उच्च धार्मिक आचरण को प्राथमिकता दी जाती है। उम्मीदवार के पास संस्कृत, वेद, शास्त्र और पूजा विधि का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। अधिकतर पुजारी आचार्य या शास्त्री स्तर की शिक्षा प्राप्त होते हैं। उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है। उन्हें पूजा विधि का प्रैक्टिकल टेस्ट भी देना होता है। इन सभी चरणों के बाद अंतिम चयन होता है।

हर साल बढ़ती है सैलरी

इतना ही नहीं सैलरी साल दर साल बढ़ाई भी जाती है। इसका अर्थ यह है कि पुजारी व मंदिर कर्मियों को आर्थिक रूप से मजबूती दी जा सके। ट्रस्ट ने तय किया है कि पूजा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के वेतन से फंड भी काटा जाए ताकि प्रशासनिक व्यवस्था चलती रहे।

ये भी पढ़ें- PM Modi ने राम मंदिर शिखर पर फहराया धर्मध्वज, भावुक हुए प्रधानमंत्री, मोहन भागवत साथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM Modi ने राम मंदिर शिखर पर फहराया धर्मध्वज, भावुक हुए प्रधानमंत्री, मोहन भागवत साथ
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर शिखर पर धर्मध्वज फहरा दिया है। इस मौके पर पीएम मोदी भावुक हो गए। आखों में आंसुओं के साथ पीएम मोदी ने भगवान राम के चरणों का ध्यान किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी साथ मौजूद रहे।

सियावर रामचंद्र की जय

सियावर रामचंद्र के जयघोष के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। सदियो की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प आज सि्द्धि को प्राप्त हो रहा है। आज धर्म ध्वजा की मंदिर में स्थापना हुई है। इसका भगवा रंग, सूर्य का चिन्ह, कोविदार वृक्ष राम राज्य की कीर्ति को गाता है।

प्राण जाए पर वचन न जाए

प्राण जाए पर वचन न जाए, अर्थात जो कहा जाए, वही किया जाए। हम ऐसा समाज बनाएं, जहां कोई गरीब न हो। कोई पीड़ित ना हो। यह ध्वज युगों युगों तक श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा। उन्होंने हर दानवीर, श्रमवीर, योजनाकार, कारीगर, वास्तुकार का अभिनंदन किया। यही वह नगरी है, जहां से श्रीराम ने अपना जीवन पथ शुरू किया था।

यह केसरिया ध्वज नए भारत का प्रतीक- CM Yogi

इस पवित्र पावन अवसर पर सीएम योगी अदित्यनाथ ने भक्तों को संबोधित किया। इस बार सीएम योगी के संबोधन में एक नई उर्जा दिखी। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर फहरा रहा यह केसरिया ध्वज नए भारत का प्रतीक है। 500 वर्षों में समय बदला, नेतृत्व बदला, लेकिन आस्था न झुकी, न रुकी। जब आरएसएस के हाथ में कमान आई तो सिर्फ एक ही आवाज गूंजती रही। रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।

हम सबके लिए सार्थकता का दिन- मोहन भागवत

इस मौके पर सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन है। इसके लिए जितने लोगों ने प्राण न्योछावर किए, उनकी आत्मा तृप्त हुई। अशोक जी को वहां पर शांति मिली होगी। आज मंदिर का ध्वजारोहण हो गया। राम राज्य का ध्वज जो कभी अयोध्या में फहराता था, आज वह फहरा गया है। इस भगवा ध्वज पर रघुकुल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है।

रघुकुल की सत्ता का प्रतीक वृक्ष

कोविदार वृक्ष रघुकुल की सत्ता का प्रतीक है। यह वह वृक्ष है जिसके लिए कहा जाता है, कि वृक्ष सबके लिए छाया देते हैं, स्वंय धूप में खड़े रहकर, फल भी दूसरों के लिए देते हैं। जाते जितनी कठिनाईयां हों, सूर्य भगवान उस संकल्प का प्रतीक है। इसमें सिर्फ एक ही पहिया है। जैसे सपना उन लोगों ने देखा था, बिल्कुल वैसा ही या यूं कहें कि उससे भी भव्य मंदिर बन गया है।

बता दें कि ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी सप्त मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर राम दरबार में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी का यह दौरा आध्यात्मिक रूप से बेहद अहम है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- धर्म के लिए लड़ना होगा, सामाजिक समर्थन है, विदेशी फंडिंग नहीं- CM Yogi

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Ayodhya : PM मोदी कल फहराएंगे धर्मध्वजा, CM योगी ने किया मोहन भागवत का स्वागत, सिक्योरिटी टाइट
Ayodhya : अयोध्या में कल राम मंदिर पर पीएम मोदी धर्मध्वजा फहराएंगे। मंदिर पर फहराई जाने वाली धर्मध्वजा राम जन्मभूमि पहुंच चुकी है। पीएम मोदी, सीएम योगी, मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से 12:30 बजे तक है। बता दें कि इस पावन अवसर पर PM मोदी 25 नवंबर को भगवान श्री राम की विवाह पंचमी के मौके पर उपवास रखेंगे।

कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

धर्मध्वजा फहराए जाने के उपलक्ष्य में राम जन्मभूमि अयोध्या में चारों ओर सिक्योरिटी सख्त की गई है। 5 लेयर में मंदिर की सुरक्षा है। हेलिकॉप्टर व CCTV से हर एक्टिविटी पर निगरानी रखी जा रही है। ATS-NSG कमांडो समेत खुफिया एजेंसी ने मंदिर को घेर रखा है। वहीं SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं।

महिलाएं उतारेंगी PM मोदी की आरती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है। रामपथ 8 जोन में बांटा गया है। हर जोन में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आरती, फूल-माला लेकर खड़ी होंगी। सबसे अधिक 1500 महिलाएं जोन-8 में और 1200 महिलाएं जोन-4 में तैनात रहेंगी। हजारों संत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पीएम मोदी का अभिनंदन करेंगे।

सपा सांसद ने कसा तंज, मोहन भागवत का स्वागत

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राम सभी के हैं। लेकिन बीजेपी राम मंदिर की ठेकेदार बनी हुई है। मुझे ही कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। अगर बुलाते तो मैं नंगे पैर दौड़कर जाता। सीएम योगी ने अयोध्या में सोमवार शाम राम मंदिर परिसर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत का स्वागत किया। समारोह में उन 100 दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक का दान किया था।

ये भी पढ़ें– Sri Anandpur Sahib : पंजाब विधानसभा सत्र में तीन जगह धार्मिक स्थल घोषित, ये दुकानें रहेंगी बंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लखनऊ में मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- धर्म के लिए लड़ना होगा, सामाजिक समर्थन है, विदेशी फंडिंग नहीं- CM Yogi
Mohan Bhagwat : लखनऊ में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हमारा देश पूरी दुनिया का विश्वगुरु था। अनेक राजाओं के राज्यों से मंडित था। दुनिया के लिए एक बड़ा सहारा था। कभी चक्रवर्ती सम्राट भी हुआ करते थे। 1000 साल तक इसे आक्रांताओं के पैरों तले रौंदा गया, जिस कारण से हमें गुलामी में रहना पड़ा। पवित्र पावन धार्मिक स्थलों को नष्ट किया गया।

हम लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एक स्वयंसेवक के रूप में काम किया है…

यहां कोई OPEC देश पैसा नहीं देते, यहां कोई इंटरनेशनल चर्च पैसा नहीं देता,

यहां समाज के सहयोग से संगठन खड़ा हो रहा है… pic.twitter.com/SE7SgPsvke
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2025

विदेशी फंडिंग से नहीं चलता संगठन

मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और सीएम योगी ने र‌विवार को दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में मंच साझा किया। संघचालक ने कहा कि यह तब भी भारतवर्ष था। वैभव के दिन अब नहीं रहे तो वे आक्रमण के दिन भी अब चले गए। अब राम मंदिर पर झंडा फहराने वाले हैं। हमें धर्म रक्षा के लिए लड़ना है।

यतो धर्मस्ततो जय:

श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक हर भारत वासी और सनातन धर्मावलंबी के लिए जीवन का मंत्र हैं। इन्हें लोग पवित्र भाव, गहन श्रद्धा और आदर भाव के साथ आत्मसात करने का सतत प्रयास करते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक परम श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत जी की… pic.twitter.com/Ds58nSZGzP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2025

CM योगी ने कहा- विदेशी नेता और डिप्लोमेट पूछते हैं कि संघ कैसे काम करता है। मैं उन्हें कहता हूं कि RSS सामाजिक सहयोग से चलने वाला संगठन है। यह विदेशी फंडिंग से नहीं चलता।

गीता के पथ पर चलकर भारत विश्वगुरु बनेगा

भारत की परंपरा में धर्म के साथ-साथ शांति और सौहार्द की व्यवस्था है। गीता हमें समस्या से भागने के बजाय उसका सामना करने की प्रेरणा देती है। ज्ञान प्राप्त करने का निचोड़ भगवद्गीता में है। अर्जुन के गंभीर प्रश्नों का उत्तर ही गीता है। हमें गीता पढ़ना चाहिए, समझना चाहिए और मनन करना चाहिए। दुविधाओं से बाहर निकलकर राष्ट्र की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है। धर्म के आधार पर हमें सफलता अवश्य मिलती है। गीता के पथ पर चलकर ही भारत विश्वगुरु बन सकता है।

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | RSS Chief Mohan Bhagwat says, "Our country was the Vishwaguru of the entire world… India was a great support for the world… For a 1000 years, it was trampled under the feet of invaders. We had to live under slavery. Religious places were… pic.twitter.com/5ARKB82XMz
— ANI (@ANI) November 23, 2025

भारत में धर्म जीने की व्यवस्था

सीएम योगी ने कहा- भारत ने कभी नहीं कहा कि हमारी ही उपासना विधि सबसे अधिक श्रेष्ठ है। हमने सब कुछ होते हुए भी अपनी श्रेष्ठता का डंका नहीं पीटा। सनातन धर्म की यही परंपरा रही है। हमारे सामने जो भी आया, उसकी मदद की। कोई परेशानी में रहा तो उसे छांव दी। यही हमारे धर्म की श्रेष्ठता है। श्रीमद् भगवद्गीता भारत की प्रेरणा है। भारत में धर्म जीने की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के पिता को आया Heart Attack, पलाश संग शादी टली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भागवत RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दुओं के लिए कह दी बहुत बड़ी बात..जो अब तक कभी नहीं कहा
Imphal : हिंदुत्व और समाजिक एकता को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर दौरे पर बड़ा बयान दिया। इंफाल में जनजातीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि “अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी।”

RSS का उद्देश्य और समाजिक भूमिका

उन्होंने कहा कि हमने समाज का एक बेसिक नेटवर्क बनाया है, उसके चलते हिंदू समाज रहेगा। अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी। भागवत ने इस दौरान सामाजिक एकता और भारतीय सभ्यता की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ किसी के खिलाफ नहीं है और इसका उद्देश्य समाज को नष्ट करना नहीं बल्कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाना है। संघ राजनीति नहीं करता और न ही किसी संगठन को रिमोट कंट्रोल से चलाता है। यह केवल मित्रता, स्नेह और सामाजिक सद्भाव के माध्यम से काम करता है।

हिंदू समाज की अमरता और भारतीय सभ्यता

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता अमर है और हमारे समाज का बेसिक नेटवर्क बनाए रखने के कारण हिंदू समाज सुरक्षित रहेगा। भागवत ने उदाहरण देते हुए कहा कि यूनान, मिस्र और रोम जैसी सभ्यताएँ मिट गईं, लेकिन भारत अभी भी कायम है। धर्म का सही मार्गदर्शन और सामाजिक कर्तव्य समय-समय पर हिंदू समाज ही देता है।

भागवत ने ब्रिटिश साम्राज्य और स्वतंत्रता संग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि 1857 से 1947 तक भारत की आज़ादी के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे नक्सलवाद समाज के निर्णायक कदम से खत्म हुआ, वैसे ही हर समस्या का अंत संभव है।

इतिहास और संघर्ष का उदाहरण

RSS प्रमुख का यह बयान न केवल हिंदू समाज की सुरक्षा बल्कि सामाजिक एकता और भारतीय सभ्यता की मजबूती पर भी जोर देता है। उनका संदेश साफ है कि समाजिक समृद्धि और संस्कृति की रक्षा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 8th Pay Commission : 26 लाख कर्मचारियों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, की ये मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विजयदशमी पर बोले मोहन भागवत : हिंसक प्रदर्शनों से नहीं मिलता समाधान, पड़ोसी देशों की अस्थिरता पर जताई चिंता
फटाफट पढ़ें

मोहन भागवत ने पड़ोसी देशों की चिंता जताई

सरकार से दूरी पर असंतोष बढ़ने की बात कही

हिंसक आंदोलनों को हानिकारक बताया गया

अराजकता में बाहरी ताकतें सक्रिय हो जाती हैं

आरएसएस ने 100वां स्थापना वर्ष मनाया

Mohan Bhagwat : विजयादशमी के समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने देश में और पड़ोसी देशों में हो रही अशांति पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि जब सरकार जनता उनकी समस्याओं से दूर हो जाती है, तो लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं. हालांकि, उन्होंने हिंसक प्रदर्शनों को गलत बताया और कहा है कि इस तरह के तरीके से किसी को कभी लाभ नहीं हुआ. हाल ही में नेपाल में Gen Z आंदोलन हुआ था, जिसमें युवाओं ने सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए थे.

प्रशासन और जनता के बीच दूरी से बढ़ता असंतोष

मोहन भागवत ने कहा, ‘श्रीलंका में, फिर बांग्लादेश में और उसके बाद में नेपाल में हमने ऐसी घटनाएं देखी हैं. कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं जब प्रशासन जनता के करीब नहीं होता और उनकी समस्याओं को समझने में असमर्थ रहता है. जब सरकार जनता की हालत को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनती, तो असंतोष बढ़ता है, लेकिन इस असंतोष का हिंसक रूप लेना किसी के भी हित में नहीं होता.

हिंसक क्रांतियों से कभी नहीं मिला असली उद्देश्य

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, अगर हम अभी तक का इतिहास देखेंगे तो जब से उथल पुथल वाली तथाकथित क्रांतियां आई हैं. किसी क्रांति ने अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं किया. राजा के खिलाफ फ्रांस की राज्य क्रांति हुई, उसकी परिणाम क्या हुआ? नेपोलियन बादशाह बन गया. वही राज्यतंत्र कायम है. इतनी सारी तथाकथित साम्यवादी क्रांतियां हुईं, सभी साम्यवादी देश आज पूंजीवादी तंत्र पर चल रहे हैं.’

पड़ोसी देशों में अस्थिरता पर जताई चिंता

मोहन भागवत ने कहा कि अगर देश में स्थिति खराब होती है, तो बाहर की ताकतें हावी होने की कोशिश करती हैं, उन्होंने कहा, ‘ऐसे हिंसक प्रदर्शनों से उद्देश्य प्राप्त नहीं हुआ, बल्कि अराजकता की स्थिति में देश की बाहर की ताकतों को अपने खेल खेलने का मौका मिलता है. इसलिए हमारे पड़ोसी देशों में जो उथल पुथल हो रही है. ये हमारे ही जैसे हैं, ये हमसे दूर नहीं हैं. ये हमारे अपने है. उनमें इस प्रकार की अस्थिरता होना, वह आत्मीयता के संबंध के चलते चिंता का विषय है.’

बात दें कि इस साल विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहा है. इस विशेष मौके पर कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों खिलाफ’: 196वें दिन पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर की छापेमारी, 99 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप