बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: भाजपा के भीष्म पितामह और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज 94वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर भाजपा ही नहीं बल्कि दूसरे पार्टियों के नेता भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। आज सवेरे सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा – “आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करता हूं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और लोगों को सशक्त करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है।“

पीएम मोदी ने दी बधाई

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आडवाणी के घर पहुँचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आडवाणी के घर पहुंचे। तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में आडवाणी जी के लान में ही बर्थडे केक काटा गया। इस मौके पर पुत्री प्रतिभा आडवाणी ने आडवाणी का हाथ पकड़कर केक कटवाया। पुत्र जयंत आडवाणी भी गणमान्य नेताओं का स्वागत करते देखे गए।   

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर आडवाणी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, ‘‘वह भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे।’’

Related Articles

Back to top button