Delhi NCRबड़ी ख़बर

तिरंगा यात्रा के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बोले- “एक यात्रा देशभक्ति के नाम, वीर जवानों के जज्बे और हौसले को सलाम”

Tiranga Yatra : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश सेना के हौसले को सलाम किया है। इसी बीच बीजेपी ने दिल्ली में तिरंगा रैली की है। जिसमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी शामिल हुए।

ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद पूरे देश ने सेना के हौसले को सलाम किया। जिसके बीच दिल्ली में भाजपा ने तिरंगा रैली निकाली है। इस रैली में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी शामिल रहे। इतना ही नहीं हजारों स्काउट, एनसीसी कैडेट, और सैकड़ों नागरिक संगठनों के लोग भी इस रैली में शामिल रहे।

रैली के बीच मनोज तिवारी

वहीं इस तिरंगा रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, कपिल मिश्रा समेत कई विधायक और पार्षद शामिल हुए। जिसके बाद इस रैली को कर्तव्य पथ से इंडियासे हो कर निकाला गया।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने रैली में शामिल होनें से पहले एक वीडियो संदेशजारी किया, जिसमें वह बोलते नजर आए कि मैं तिरंगा रैली में हिस्सा लेने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच चुका हूं, आप सब भी इस रैली में शामिल होने के लिए आइए। जिसके बाद रैली समाप्त होने के बाद उन्होंने एक्स एक पोस्ट जारी की।

यह भी पढ़ें-

एक्स पर पोस्ट कर दी ये जानकारी

तिरंगा रैली समाप्त होने के बाद मनोज तिवारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “यह यात्रा देशभक्ति के नाम…ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है जिसमें देश को सफलता हासिल हुई है, आज अपने वीरों, जवानों के जज्बे और हौसले को सलाम करने के लिए ‘कर्तव्य पथ से नेशनल वार मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ हूं।

मनोज तिवारी ने अपनी बात को आगे लिखते हुए कहा….देश के हर भारतीय के दिल में तिरंगे का मान और देशभक्ति की भावना को और ज्यादा प्रबल करने का ये अवसर गर्व और सम्मान से भरा हुआ है ऑपरेशन सिंदूर की ऐतेहासिक सफलता ने भारत के सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। देश के लिए यह गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का पर्व है।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button