
साऊदी अरब में एक ऐसी इमारत बनने वाली है जो बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी। जी हां दुबई में बुर्ज खलीफा 828 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच कर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई थी। जिसके बाद इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए…लेकिन अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सऊदी अरब में वर्तमान में निर्माणाधीन एक इमारत पूरी होने के बाद बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी। जेद्दा टॉवर जिसे किंगडम टावर (Kingdom Tower) भी कहा जाता है। अनुमान है कि ये 1,000 मीटर से भी ज्यादा ऊंचा होगा। जो बुर्ज खलिफा की ऊंचाई को भी पिछे छोड़ देगा।
किंगडम टावर (Kingdom Tower) लक्जरी रेसिडेंट, ऑफिस प्लेस और सर्विस्ड अपार्टमेंट का एक मिश्रम होगा। GWR के अनुसार $1.23 बिलियन की कीमत वाला जेद्दा टॉवर, बुर्ज खलीफा से सबसे ऊंची इमारत होने का ताज चुरा सकता है। बहरहाल Kingdom Tower बुर्ज खलिफा से ऊंचा होगा या नहीं ये तो पूरा टावर बनने के बाद ही साफ होगा।
ये भी पढ़ें:Delhi High Court: जलभराव से निपटने में विफल है सिविल ऑफिसर