Madhya Pradeshक्राइमबड़ी ख़बरराज्य

क्लीनिक में महिला को बेहोश कर डॉक्टर ने किया रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक क्लीनिक में शादीशुदा महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। आरोपी डॉक्टर अपने घर पर ही वेल केयर नामक क्लीनिक चलाता है। लेकिन, ये घटना सालभर पहले की है, जिस दौरान आरोपी डॉक्टर ने महिला को पहले बेहोश किया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए थे।

एक साल से वो आरोपी डॉक्टर लगातार इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा और एक साल में कई बार महिला से रेप भी किया।

वहीं, इस मामले में ताजा जानकारी है कि 6 दिन पहले भी डॉक्टर ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने किसी तरह हिम्मत कर अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने सोमवार यानी आज परिवार के साथ थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं, आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी डॉक्टर निकला झोलाछाप

जानकारी के अनुसार, महिला की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला की आरोपी रिजवान के पास कोई डिग्री या सर्टिफिकेट नहीं है। वह घर पर ही फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रहा था और इलाज करता था।

Related Articles

Back to top button