राज्य

देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार, पीएम मोदी इस तारीख को करेंगे उद्घाटन

Mumbai: देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल का उद्घाटन करेंगे। देश की सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतिपूर्ण परियोजनाओं में से एक मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का प्रधानमंत्री मोदी आध्यात्मिक प्रणेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे।

यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा। 6 लेन वाले इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है। इसका 16.5 किमी. हिस्सा समुद्र और शेष 5.5 किमी. हिस्सा जमीन पर है। इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को निरीक्षण किया। इसके बाद उद्घाटन के तारीख की घोषणा की। पुल को एमएमआरडीए (MMRDA) ने निर्मित किया है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना से मुंबई के शिवड़ी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह आर्थिक राजधानी का चेहरा बदल देगा।

ये भी पढ़ें:Delhi-NCR: सड़कों पर किस वाहन से होती है कितनी दुर्घटनाएं, दिल्ली पुलिस ने तैयार की क्रैश रिपोर्ट…

Related Articles

Back to top button