Delhi NCR

‘चंद्रयान 3 की लैंडिंग का देश को बेसब्री से इंतजार..’ CM केजरीवाल बोले – ‘भगवान से प्रार्थना करता हूं कि..’

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की लैंडिंग का काउंटडाउन शुरु हो गया है। अब से लगभग 24 घंटे बाद भारत वो इतिहास रचेगा, जो दुनिया का कोई देश अभी तक नहीं रच पाया। बता दें कि भारत का मून मिशन चंद्रयान 3 कल यानी बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं – केजरीवाल

चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। दरअसल सीएम केजरीवाल केजरीवाल मंगलार (22 अगस्त) को दिल्ली के केशोपुर मंडी में मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम केजरीवाल मीडिया से मुखातिब हुए। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के सवाल पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए बहुत खुशी की बात है कि चंद्रयान 3 कल लैंड करने जा रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सफलतापूर्वक लैंडिग हो। पूरा देश बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है।

भारत रचेगा इतिहास

चंद्रयान-3 को भारत चांद के साउथ पोल यानि दक्षिण ध्रुव में उतार रहा है। अभी तक कोई भी देश चांद के इस हिस्से तक नहीं पहुंचा है। रूस का लूना-25 मिशन यहीं लैंडिंग करने की प्लानिंग में था। लेकिन, स्पेसक्राफ्ट स्पीड कंट्रोल नहीं होने की वजह से क्रैश हो गया। अब अगर भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में कामयाब रहता है तो ऐसा करने वाला वो पहला देश होगा।

ये भी पढ़ें: कोर्ट ने दी सिसोदिया को MLA फंड जारी करने की मंजूरी, CM केजरीवाल बोले – ‘जेल में भी लोगों की चिंता..’

Related Articles

Back to top button