Gopalganj: एक करोड़ रुपये की थाई मांगुर मछली जब्त

Thai Mangur Fish

Thai Mangur Fish

Share

Thai Mangur Fish: गोपालगंज पुलिस ने देश में प्रतिबंधित लगभग एक करोड़ रुपये की थाई मांगुर मछली को बरामद किया है। तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। चारों तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। यह सफलता कुचायकोट थाने की पुलिस को बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान मिली है।

तस्करी कर लाया जा रहा था

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कोलकाता से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को तस्करी कर लाया जा रहा था और इसे बिहार के रास्ते से यूपी में सप्लाई किया जाना था।

कुल छह टन मछली

कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक समेत 6 टन प्रतिबंधित मछली को जब्त कर लिया है। देशभर में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने थाई मांगुर मछली पर प्रतिबंध लगाया है। केंद्र सरकार का इस प्रजाति की मछली प्रजनन को नष्ट करने का निर्देश भी है। जिसके बाद भी भारी मात्रा में थाई मांगुर मछली की सप्लाई होती रहती है, इसके पहले भी कई बार प्रतिबंधित मछलियों से भरी ट्रक गोपालगंज में जब्त की जा चुकी है।

नष्ट करने के आदेश

गोपालगंज पुलिस ने मछलियों की जांच करने और इसे नष्ट करने के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी को इसकी सूचना दी है। वहीं पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि प्रतिबंधित मछली पश्चिम बंगाल में कैसे पहुंची और वहां से फिर बिहार के रास्ते यूपी तक सप्लाई कैसे हो रही है। जांच के बाद इन मछलियों को नष्ट कर दिया जाएगा।

क्यों है हानिकारक

अक्सर मछली पालक अधिक मुनाफे के चक्कर में तालाबों और नदियों में प्रतिबंधित थाई मांगुर को पालते हैं क्योंकि यह मछली 4 महीने में ढाई से तीन किलो तक तैयार हो जाती है। इस मछली में 80 फीसदी लेड और आयरन के तत्व पाए जाते हैं। जिससे कैंसर का खतरा रहता है।

रिपोर्टः धनंजय कुमार, संवाददाता, गोपालगंज, बिहार

यह भी पढ़ें: JAMUI Crime: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे अधिवक्ता पर फायरिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”