
Tejashwi’s Birthday: बिहार पटना उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय में उन्होंने केक काटा। अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर तेजस्वी को बधाई देने के लिए राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ प्रदेश कार्यालय में उमड़ी।
Tejashwi’s Birthday: बिहार और देश के लोगों का धन्यवाद- तेजस्वी
राजद विधायक रणविजय साहू ने तेजस्वी यादव को सोने का मुकुट पहनाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार और देश के सभी लोगों को हम धन्यवाद देते हैं। उन सब की बधाई हम तक पहुंची है हम बिहार को ऊंचाइयों तक ले जा सकें, इसके लिए हमें आशीर्वाद मिलता रहे।
Tejashwi’s Birthday: भावी मुख्यमंत्री के प्रश्न पर बोले, सवाल ही नहीं उठता
उन्होंने कहा, महत्वपूर्ण विधेयक आज सदन में पेश होना है। इसलिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मेरे जन्मदिन पर यह विधेयक पेश हो रहा है इसलिए मैं खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। बड़ी संख्या में लोगों ने हमें आशीर्वाद और बधाई दी है। राजद नेताओं के तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री बताने पर तेजस्वी ने कहा इसका कोई सवाल नहीं उठाता है। हमारी सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: आंगनबाड़ी सेविकाएंः मांगों के बदले वाटर कैनन का प्रहार, लाठी का वार