Advertisement

Payment Feature on X: जल्द ही ऐप से कर सकेंगे पेमेंट्स, जानें कब होगा शानदार फीचर लॉन्च

Payment Feature on X soon will be launch on app news in hindi
Share

Payment Feature on X

Advertisement

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर एक्स (Payment Feature on X) की कमान जब से एलन मस्क ने संभाली है। तब से लेकर अब तक ऐप में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब तक ऐप में हम सभी ने कई बदलावों को होते हुए देखा है। इसे लेकर मस्क का मान ना है कि देशभर में उनके इस ऐप को ना सिर्फ अपने विचारों को पेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाए बल्कि इस ऐप का इस्तेमाल जरुरी कामो में भी किया जा सके। जिसके लिए वह कुछ ना कुछ नया ऐप में पेश करते रहते हैं।

Advertisement

पेटीएम और अन्य UPI ऐप्स की छुट्टी

कुछ ही समय पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि बोहत जल्द ऐप पर पेमेंट भी किया जा सकता है। लेकिन अब तक इस फीचर के लॉन्च की जानकारी आधिकारीक तौर पर सामने नहीं आई थी। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स की मानी जाए तो इस समय कंपनी ऐसे ही फीचर पर काम कर रही है। जिसके बारे में जल्द ही जानकारी सामने आने वाली है।

जल्द कर पाएंगे ऐप से पेमेंट

अब तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि कंपनी कब तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ ही समय में ऐसा फीचर ऐप में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्स ने पेंसिल्वेनिया में मनी-ट्रांसमीटर लाइसेंस हासिल कर लिया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी का अगला कदम ऐप में इस फीचर को पेश करना ही होने वाला है।

मस्क का है सपना

एलन मस्क का इस ऐप को लेकर सपना है कि वह इस ऐप को एवरिथींग ऐप में बदल डालें। जिसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह इसमें सफल होने वाले हैं। हालांकि पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए सभी यूजर्स पेटीएम, गूगल पे, फोन-पे या फिर अन्य ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन इस फीचर के ऐप में आ जाने से आप स्क्रॉल करते हुए पेमेंट करने का भी लुत्फ केवल एक ही ऐप में उठा पाएंगे। हालांकि इस फीचर से सीधी टक्कर बड़ी कंपनियों के साथ होने वाली है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/rajasthan-new-cm-bhajan-lal-sharma-father-admited-in-jaiur-sms-hostpital/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *