खेल

T20 World Cup 2026 : अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार ZERO पर आउट, आर्यन दत्त ने किया बोल्ड

T20 World Cup 2026 : भारत और नीदरलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा तीसरी बार Zero पर आउट हो गए है। इस टी20 वर्ल्ड कम में अभिषेक कोई खास परफॉर्म नहीं कर पांए हैं। उन्हें नीदरलैंड के गेंदबाज आर्यन दत्त ने बोल्ड कर दिया। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंचा

टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी।

भारत- नीदरलैंड की प्लेइंग-11

भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ।

नीदरलैंड- माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन।

ये भी पढ़ें- रूस का यूक्रेन के 12 इलाकों पर बड़ा हमला, 29 मिसाइलें 400 ड्रोन दागे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button