Delhi NCRक्राइमबड़ी ख़बर

स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा…

दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष को 10-15 मीटर तक एक कार चालक ने घसीटा हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  हैं।

घटना दिल्ली एम्स के पास की है। दरअसल, स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि कल देर रात जब मैं दिल्ली महिला सुरक्षा के हालात Inspect  कर रही थी। तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मेरे साथ छेड़छाड़ की । जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

पुलिस ने बताया कि गरुणा वैन की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की उम्र 47 साल है और उसने शराब का सेवन कर रखा था। पीड़ित महिला का नाम स्वाति मालीवाल है। इस मामले पर FIR दर्ज हुई है।

पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग वाहन को देर रात एम्स गेट नंबर-2 के पास फुटपाथ पर एक महिला दिखी थी। महिला से पूछने पर उसने कहा कि उसे कार से घसीटा गया है। महिला ने बताया एक कार चालक ने बुरी नियत से उसे कार में बैठने को कहा। महिला ने उसे फटकार लगाई तो वह कार की खिड़की को पास थी उनका हाथ खिड़की में फस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई। बता दे, कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button