India vs Pakistan : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. पाकिस्तान की ओर से IND vs PAK मुकाबले को बहिष्कार करने के फैसले के बावजूद, भारतीय टीम अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबकि श्रीलंका के लिए रवाना होगी और ICC के सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी.
वही, BCCI के सूत्रों के अनुसार, टीम इंडिया कोलंबो पहुंचकर मैच से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी और फिर मैच रेफरी के आधिकारिक फैसले का इंतजार करेगी.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यास करेगी
सूत्रों ने बताया कि टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और ICC के सभी नियमों का पालन करेगी. टीम निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यास करेगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होगी, तय समय पर कोलंबो के एसएससी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचेगी और वहां मैच रेफरी के मैच रद्द करने के फैसले का इंतजार करेगी. BCCI के सूत्रों ने यह जानकारी मीडिया को दी.
ग्रुप स्टेज मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगा
बता दें कि पाकिस्तान ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगा. पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, हालांकि इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई.
रेफरी के फैसले का इंतजार
वही, पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में साफ शब्दो मे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी. इस फैसले के बाद अब सभी कि नजर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर रेफरी के अंतिम और आधिकारिक फैसले पर टिकी हुई हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-1 से जीती टी20 सीरीज
पाकिस्तान ने पिछले महीने ही T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी थी. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले टीम भरतीय टीम बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है. हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज को 4-1 से जीत दर्ज की थी.
हार के डर से मैच से दूरी की चर्चा
वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सात में भारत को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक बार जीत सका है. ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि पाकिस्तान ने हार की डर की वजह से भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









