
Kabul Blast: अफगानिस्तान में तालिबान के विदेश मंत्रालय के करीब एक आत्मघाती हमला हुआ है। इस धमाके में छह आम नागरिकों की मौत हो गई। काबुल में तालिबान पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर को यह धमाका हुआ, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और तीन तालिबानी बलों समेत कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी बलों की ओर से आत्मघाती हमलावर को मार गिराया गया, जिसके बाद में विस्फोट हुआ। तालिबान पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने इस हमले की पुष्टि की है।
ट्वीट कर दी था घटना की जानकारी
काबुल नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के एक एनजीओं ने धमाके के तुरंत बाद ट्वीट कर बताया था कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए हैं। एनजीओ ने ट्वीट में कहा, ‘हमारे सर्जिकल सेंटर में एक बच्चे समेत 12 घायल मरीज मिले हैं। 2 अन्य पीड़ितों की पहले ही मौत हो चुकी है।’ हाल के महीनों में काबुल और अन्य प्रांतों को आतंकी हमले से निशाना बनाया गया है। कुछ हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने ली है।
तालिबान राज में संघर्ष
तालिबान ने जब से अफगानिस्तान पर कब्जा जमाया है, तब से देश में स्थिति तनावपूर्ण है। तालिबान के नेतृत्व में इस बात को लेकर संघर्ष हो रहा है कि आखिर नेतृत्व किसके हाथ में होना चाहिए। उन्होंने अपनी पुरानी सोच को त्यागने की बात कही थी। लेकिन तालिबान की कथनी और करनी में अंतर हैं। अफगानिस्तान मावीय संकट का सामना कर रहा है। लाखों लोग भोजन और दवाओं की कमी का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: अमेरिकी गुरुद्वारे में गोलीबारी के दौरान 2 गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घृणा अपराध से इंकार किया