Advertisement

Uttarakhand: सीएम धामी ने ऋषिकेश में किया रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैंप का लोकार्पण

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैम्प की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिहाज से सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस मौके पर कैबिनेट  मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैम्प 22.25 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने 4.71 करोड़ रूपये की लागत से आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढालवाला पुल से बस अड्डा तक सी.सी. मार्ग का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ट्रांजिट कैंप की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ और सहायता केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के लिहाज से अच्छी व्यवस्थाएं रखी जाएं। सीएम ने कहा कि यात्रियों के साथ शालीनता पूर्ण व्यवहार किया जाए। जिससे देवभूमि में यात्रा का उनका अनुभव अच्छा रहे। मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप निरीक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग के गर्बाधार में दरका पहाड़, भारी मात्रा में गिरा मलबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *