Advertisement

UPNews : ‘नीट का एग्जाम तो नीट एंड क्लीन हो’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना साथ ही पीडीए का भी किया जिक्र

Share
Advertisement

UPNews : अखिलेश यादव इटावा पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने नीट एग्जाम के मुद्धे को उठाया। साथ ही आरक्षण को लेकर भी बात की। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कुलपति के रूप में पीडीए परिवार का कोई सदस्य नहीं है। जेएनयू में 15 प्रतिशत से अधिक पीडीए कर्मचारी नहीं हैं।

Advertisement

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि वे आरक्षण के मूल सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रहे है। भाजपा पीडीए पिछड़ा, दलित, आदिवासी के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ कर रही है। वे लगातार ऐसा कर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि जागरूक नागरिक उनके खिलाफ मतदान कर रहे हैं। कुलपति के रूप में पीडीए परिवार का कोई सदस्य नहीं है। जेएनयू में 15 प्रतिशत से अधिक पीडीए कर्मचारी नहीं हैं। वे पीडीए के पक्ष में नहीं हैं। कम से कम नीट का एग्जाम तो नीट एंड क्लीन हो क्योंकि वह भविष्य के हमारे डॉक्टर बनने जा रहे हैं, हमारे स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उनके कंधे पर होगी।

जनता जिसने संविधान बचाने : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि वह जनता जिसने संविधान बचाने के लिए मतदान किया, उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि संविधान पर कभी भी आंच आएगी तो समाजवादी लोग जनता के साथ खड़े दिखाई देंगे। भारतीय जनता पार्टी जबसे सरकार में आई है। उनका एक-एक फैसला अगर देखें तो उसमें आरक्षण के साथ खिलवाड़ हुआ है।

CBSE: साल 2026 में सीबीएसई दो बार आयोजित करेगा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Hindi Khabar App: देशराजनीतिटेकबॉलीवुडराष्ट्र,  बिज़नेसज्योतिषधर्म-कर्मखेलऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *