Advertisement

UP: सपा विधायक ने बीजेपी विधायिका अदिति सिंह पर पैसे बांटने के लगाए आरोप, पढ़ें पूरी खबर

Share
Advertisement

रायबरेली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाने के लिए प्रचार थमने के अंतिम दिन आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां पारसनाथ को चुनाव जिताने के लिए सपा विधायक मनोज पांडेय जी जान से जुटे हैं। वहीं शालिनी कनौजिया के लिए भाजपा विधायक अदिति सिंह पसीना बहा रही हैं।

Advertisement

प्रचार के अंतिम दिन शाम होते होते मनोज पांडेय ने पहले प्रेस कांफ्रेंस कर अदिति सिंह पर पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया उसके बाद सोनिया नगर में धरने पर बैठ गए। वहीं अदिति सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी पुलिस ने चेक की है। कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मेरा उपदेश मनोज पांडेय के लिए यही है कि जनता के बीच मेहनत करें, अनर्गल आरोप से कुछ नहीं होगा।

वहीं इस दौरान नगर क्षेत्र अधिकारी वंदना सिंह ने बीजेपी का पक्ष लिया। बताते चलें कि इसका जवाब देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी का चोला पहन लीजिए। लेकिन जो सच्चाई है, आप उसे दिखाइए।

रिपोर्ट: सुशील मिश्र

ये भी पढ़ें:UP: स्कूली छात्राओं की बढ़ी परेशानी, जान पर खेल कर जा रहीं स्कूल, पढ़ें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें