Advertisement

गाजियाबाद: युवक ने Oyo होटल के अंदर फांसी लगाकर किया सुसाइड

Share
Advertisement

गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन के अंदर 80 फुटा रोड पर किंग oyo के नाम से एक oyo चल रहा है। इस ओयो होटल में 25 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र ने रूम किराए पर लिया था। युवक ने रूम लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त को वीडियो कॉलिंग पर दी थी।

Advertisement

पुष्पेंद्र दोस्त को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि उसका दोस्त फांसी लगाकर सुसाइड कर रहा है। तभी तुरंत उसका दोस्त होटल के अंदर पहुंचा और दरवाजा खोला तो पुष्पेंद्र पंखे से लटका हुआ था।

आपको बता दें कि 2 दिन पहले लोनी के अंदर अवैध होटल को सील किया गया था और oyo होटल के अंदर युवक ने आत्महत्या की है। होटल के अंदर फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं हैं। गाजियाबाद के अंदर अवैध होटल का धंधा जोरो-शोरो से चल रहा है लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि प्रशासन की नजर से दूर क्यों है।

(गाजियाबाद से अरुण पांचाल की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *