
Smarat to Nitish: नीतीश कुमार के बनारस दौरा रद्द होने पर सियासत गर्मा गई है। नीतीश के पार्टी के नेता कह रहे हैं कि इस दौरे की अनुमति देने में जिला प्रशासन ने आनाकानी की थी। वहीं बीजेपी के नेता इस मुद्दे को लेकर नीतीश पर हमलावर हैं। बिहार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश पर कटाक्ष किया है।
Smarat to Nitish: ‘मध्यप्रदेश में क्या हुआ, सबको पता’
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार तो मध्यप्रदेश में भी चुनाव लड़ने गए थे। सबको पता है वहां क्या हुआ। उन्होंने कहा जितने वोट वार्ड पार्षद को मिलते हैं उतने भी नीतीश के किसी उम्मीदवार को नहीं मिले। यही हाल बनारस में होगा। बनारस में नीतीश एक वार्ड पार्षद जितने वोट भी नहीं पाएंगे।
मोदी से नहीं जीत सकते नीतीश-रविकिशन
इस मामले में रविकिशन ने भी कहा था कि हमारे प्रधानमंत्री गरीबों के नेता हैं। वे बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सीएम बना देते हैं। नीतीश कुमार उनसे नहीं जीत सकते।
24 दिसंबर को होनी थी रैली
दरअसल 24 दिसंबर को नीतीश कुमार की बनारस में रैली होनी थी। उसे रद्द कर दिया गया है। जेडीयू जहां इस मामले में जिला प्रशासन की अनुमति न मिलने की बात कह रही है तो वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर है।
नीतीश अभी व्यस्त-ललन सिंह
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को बताया कि 29 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। प्रदेश में अन्य कार्यक्रम भी हैं। नीतीश व्यस्त रहेंगे। इसलिए वाराणसी दौरे को टाला गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar news: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे दलाई लामा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar