Advertisement

SDM Nisha Napit Murder Case: तकिए से नाक और मुंह बंद कर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने 24 घंटो में किया बड़ा खुलासा

SDM Nisha Napit Murder Case sdm murdered by her husband police resolved high profile case news in hindi
Share

SDM Nisha Napit Murder Case:

Advertisement

मध्यप्रदेश में स्थित डिंडौरी जिले से SDM निशा नापित शर्मा(SDM Nisha Napit Murder Case) के मर्डर की जानकारी समाने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रहस्मय परिस्थितियों में मृत पाई गई। वहीं 24 घंटे के भीतर ही इस घटना का पूरा खुलासा कर दिया गया है। बता दें कि SDM के पति पर हत्या का आरोप है।

Advertisement

पति पर लगा हत्या का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या पर SDM की बहन द्वारा उनके पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसपर उनका कहना है कि दोषियों के लिए मैं उचित जांच और सजा की मांग करती हूं। अब इस मामले में पुलिस प्रशासन ने ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने महज़ 24 घंटे ही अंदर ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतका एसडीएम निशा नापित के पति मनीष शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मिले पुख्ता सबूत

पुलिस द्वारा की गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी सामने आई है, कि इस हत्या के पीछे और किसी का नहीं बल्कि उनकी हत्या पति द्वारा ही की गई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था. मनीष शर्मा ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां निशा की नाक और मुंह से खून निकल रहा था।

हर एंगल से की पुलिस ने जांच

बता दें कि यह हत्या का ममला एक हाई प्रोफाइल केस था। जिसके चलते पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल हर एंगल से की है। बताया जा रहा है कि इस जांच पड़ताल के दौरान ही पुलिस को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले। वहीं SDM के पति मनीष शर्मा मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं।

क्या था मौत का कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी साल सितंबर 2020 में हुई थी। शादी डॉट कॉम से हुए मिलन के बाद दोनो की शादी हुई। जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि निशा ने अपने सर्विस बुक, बीमा, बैंक खाता में मनीष शर्मा का नॉमिनी के रूप में नाम दर्ज नहीं कराया गया था। इस कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। हालांकि पति द्वारा आरोप स्वीकार लिया गया है।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

पुलिस ने इस मामले की जानकारी के लिए आरोपी से सख़्ती के साथ पूछताछ की। जिसके बाद इस बात का बड़ा खुलासा हुआ कि आखिर कैसे पति ने तकिए और नाक को दबाकर अपनी SDM पत्नी की हत्या को अंजाम दिया। इस दौरान निशा के मुंह और नाक जब खून निकला तो कपड़े, तकिया और चादर लाल हो गए, जिन्हें आरोपी ने वॉशिंग मशीन में डालकर धो दिया।

You May Also Like

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *