Biharराजनीतिराज्य

बिहार को लूटकर यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी: सम्राट चौधरी

Samrat on Tejashwi and Rahul: बिहार में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तंज कसा। वहीं उन्होंने राबड़ी देवी के ईवीएम में गड़बड़ी वाले बयान पर भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वह विकसित भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

लूट के पैसे से निकाल रहे यात्रा

बिहार में महागठबंधन ने तय किया है कि 3 मार्च को एक बड़ी रैली पटना के गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी। ऐसे में अब इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमकर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को लूटकर लूट के पैसे से यात्रा पर निकले हैं।

राहुल गांधी के लिए कही यह बात

उन्होंने कहा, एक लुटेरे लूट के पैसे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। दूसरे लुटेरे बिहार में घूम रहे हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 पार का दावा इस वजह से कर रहे हैं क्योंकि वह लोग ईवीएम में गड़बड़ी करते हैं। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा राबड़ी देवी को मानना चाहिए की 2015 का चुनाव गलत था।

‘विकसित भारत के सपने को साकार कर रहे मोदी’

वहीं नरेंद्र मोदी के बारे में बोले कि उनके नाम का अर्थ ही मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है। उन्होंने भारत की संस्कृति को बढ़ाया। भारत के गौरवशाली इतिहास को बढ़ाया। भारत के गरीबों के कल्याण के सपने को साकार किया। दुनिया में गरीबों के हित में कार्य करने वाला कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बराबर नहीं है। गरीबों के इलाज की चिंता, गरीबों के भोजन की चिंता। इस देश को विकसित बनाने का जो सपना है वो इन चीजों को साकार कर रहे हैं।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: सिर उठा कर जीने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं- मुकेश सहनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button