Advertisement

रिवर फ्रंट का उद्घाटन आज, कोटा में एकसाथ बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिवर फ्रंट का उद्घाटन आज, कोटा में एकसाथ बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिवर फ्रंट का उद्घाटन आज, कोटा में एकसाथ बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share
Advertisement

कोटा में 1400 करोड़ का रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो चुका है और आज 12 सितंबर को इसका उद्घाटन होने जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कोटा ये रिवर फ्रंट अकेले 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। करीब साढ़े पांच किलोमीटर एरिया में फैले इस रिवर फ्रंट का एक हिस्सा यहां आने वाले टूरिस्ट पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंख से भी देख सकेंगे। वसुधैव कुटुंबकम थीम पर तैयार हुए इस रिवर फ्रंट में 22 घाट है। इन सभी की अलग-अलग कहानी है। इस मॉडल को देखने के लिए पहली बार 25 देशों के राजदूत भी कोटा में मौजूद रहेंगे।

Advertisement

रिवर फ्रंट के साथ बनने वाले हैं 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

पंडित जवाहर लाल नेहरू का फेस मास्क: जवाहर घाट पर विश्व का सबसे बड़ा पंडित जवाहर लाल नेहरू का गनमेटल से बना मुखौटा लगाया गया है। फेस मास्क 12 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा है। नेहरू जी ने ही कोटा बैराज का लोकार्पण किया था। इस फेस मास्क से लोग रिवर फ्रंट का पश्चिमी छोर देख सकेंगे।

चंबल माता की प्रतिमा:  ऐसा कहा जा रहा है कि संगमरमर से बनी 242 फीट की मूर्ति विश्व में पहली है। इसमें कलश में से एक घंटे में 7 लाख लीटर पानी गिरेगा।

नंदी घाट: यहां जोधपुर पत्थर से 1 हजार टन वजनी 20 फीट ऊंची नदी की प्रतिमा लगाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि यह एक सिंगल पत्थर पर बनाई गई है। ये काफी दूर से ही नजर आ जाती है। ये प्रतिमा 15 फीट चौड़ी व 20 फीट ऊंची है।

ब्रह्मा घाट: कोटा में सबसे बड़ी घंटी बनाई गई है। इसे बनाने वाले इंजीनियर देवेंद्र आर्य ने 6 रिकॉर्ड बनने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि इसकी आवाज 8 किमी दूर तक सुनाई देगी। इस घंटे में अकेले पांच रिकॉर्ड- जॉइंट लेस चैन की कास्टिंग, नॉन फेरस की एक बार में कास्टिंग, सबसे बड़ा घंटा होने का रिकॉर्ड, एक जगह पर 35 भट्टियां मेटल कास्टिंग के लिए होना, 250 टन वजनी मोल्डिंग बॉक्स पहली बार उपयोग में लिया गया।

यह भी पढ़ेंः https://hindikhabar.com/state/gujarat/president-murmu-will-be-on-gujarat-tour-will-inaugurate-e-assembly-and-launch-ayushman-bhava-application/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *