Biharराजनीतिराज्य

लालू यादव मुर्दाबाद का नारा लगाया तो राबड़ी देवी को गुस्सा आया, बोलीं…

Rabdi Devi in anger: बिहार विधानसभा में मंगलवार को बजट प्रस्तुत करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी नेता वेल तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं प्रदेश सरकार के नेताओं और मंत्रियों द्वारा भी विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान लालू यादव मुर्दाबाद के भी नारे लगे। इस पर राबड़ी देवी ने विधान पार्षद संजय सिंह पर तल्ख टिप्पणी कर दी।

पोर्टिको में कर रहे थे वाहन का इंतजार

इन नारों को सुनकर पूर्व मुख्यंत्री अचानक गुस्से में आ गईं. उन्होंने विधान परिषद से बाहर निकलते हुए विधान पार्षद संजय सिंह को फटकार लगा दी। परिषद की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पोर्टिको में पक्ष और विपक्ष के तमाम विधान पार्षद अपने वाहनों का इंतजार कर रहे थे।

‘क्या संजय, तुम लालू प्रसाद के खिलाफ…’

इसी बीच रावड़ी देवी की नजर विधान पार्षद संजय सिंह के ऊपर चली गई। इसके बाद राबड़ी देवी ने काफी तल्ख लहजे में संजय सिंह को कहा कि क्या संजय, तुम लालू प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे? इतना कहने के बाद भी राबड़ी देवी नहीं रुकी और उन्होंने यह भी कहा कि सब का समय आएगा।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें:  बिहार: जानिए नए बजट में किस विभाग को क्या मिला…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button