Advertisement

Mamata Banerjee Injury: ममता बनर्जी को माथे पर लगे तीन टांके, अभी रहेंगी ऑब्जर्वेशन में

Mamata Banerjee Injury
Share
Advertisement

Mamata Banerjee Injury: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीते दिन 14 मार्च को सिर में चोट लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

TMC के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ममता बनर्जी की चोट की सूचना दी है। TMC ने कहा कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है। आप उनके लिए प्रार्थना करें। Tmc ने ममता बनर्जी की कुछ फोटो पोस्ट की हैं। यह उनके माथे पर चोट दिखाता है। उनके सिर से भी खून निकलता है। अस्पताल के डायरेक्टर ने बताया कि डॉक्टर्स ने उनके माथे पर तीन टांके लगाए और एक टांका उनकी नाक पर लगाया गया, जहां से खून बह रहा था. 

ममता बनर्जी को चोट लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। टीएमसी ने भी अपने ट्वीट में ये जानकारी नहीं दी है। मीडिया ने दावा किया है कि ममता को उनके घर पर ही चोट लगी है।

ममता की चोट लगने पर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी घर पहुंचे। बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया। राज्य सरकार द्वारा संचालित SSKM अस्पताल में ममता बनर्जी को भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: सिंह और मकर राशि वालों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *