
New Bride Attempted Suicide: जहानाबाद के मखदुमपुर में रविवार को एक अजब मामला सामने आया। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में आने के पहले दिन ही आत्महत्या की नीयत से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मामले में महिला की जान तो बच गई लेकिन लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब लड़की से पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया।
New Bride Attempted Suicide: बोली, मर्जी के बिना करवाई गई शादी
लड़की ने बताया कि उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर दी गई। वह अपनी ससुराल में रहना ही नहीं चाहती। बस इसी बात पर उसने इतना गंभीर कदम उठा लिया। लड़की ने कहा कि वो शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती थी। घटना मखदुमपुर के डीह मोहल्ले की है। लड़की मानें तो वह किसी ओर से प्यार करती है। उसी के साथ शादी करना चाहती है।
पटना जिले की रहने वाली है महिला
लड़की ने अपने मायके वालों पर आरोप लगाया कि उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई है। वहीं लड़के के पिता ने कहा कि उसने अपने बेटे की शादी पटना जिले में सिगोड़ी के रहने वाले गफरुद्दीन अंसारी की बेटी से की थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद विदाई हुई और लड़की को लेकर हम लोग मखदुमपुर आ गए।
ससुराल वालों ने किया पिता के हवाले
जब लड़की ने अचानक घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाई तो आनन-फानन में उसे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा। इस हादसे के बाद समझ ही नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो मामला समझ आया। लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Shameful: घंटों सड़क पर पड़ा रहा नवजात का शव, लोगों ने नहीं ली सुध
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar