Advertisement

Lok Sabha Election 2024: सीएम धामी ने अनिल बलूनी के लिए किया प्रचार, विशाल जनसभा को किया संबोधित

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: आज पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के प्रचार में रामनगर के मालधन क्षेत्र में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसमें उनके द्वारा मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात को आगे बढ़ाने की बात कही है तो वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का काम किया है।

Advertisement

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत

दरअसल सभी दलों के प्रत्याशी अब चुनाव का समय नज़दीक आते ही ताबडतोड़ जनसंपर्क अभियान के साथ ही जनसभाएं कर रहे है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारक अब अपने प्रत्याशी के लिए जनसभाएं कर रहे है। वहीं आज रामनगर विधानसभा के मालधन क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिये एक विशाल जनसभा को संबोधित करने मालधन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

देश की जनता देगी जवाब

बता दें कि रामनगर जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने मालधन पहुंचकर पहले कन्या पूजन किया, साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिए। उन्होंने कहा की कांग्रेस सनातनी और महिला विरोधी होने के साथ ही भ्रष्टाचारी है, आज देश में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है और 70 सालों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस को इस बार देश की जनता करारा जवाब देगी।

कॉर्ड तोड़ मतों से दर्ज करेंगे जीत

मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की लोगों ने ठान लिया है कि वे पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मोदी ने जितना काम किया, आज तक वो कोई भी प्रधानमंत्री नही कर पाया। उन्होंने कहा की इस बार हम पूरे देश मे रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतने वाले है।

सीएम धामी कहा कि आज उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला कर सरकार ने भारी मात्रा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण खाली करा कर उसे कब्जे में लिया है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का काम किया है।

रिपोर्टर- कार्तिक बिष्ट, रामनगर, उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बंगाल में ममता पर बरसे अमित शाह, संदेशखाली घटना पर दिया बड़ा बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें