Flod in Kaimur: कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड सहित पूरे इलाके में बाढ़ का कहर जारी है। मोहनिया पावर ग्रिड जलमग्न हो जाने से 12 घंटे से बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित है। कैमूर जिले से होकर गुजरने वाली दुर्गावती नदी का जलस्तर बुधवार रात से तेजी से बढ़ने लगा। इसका नतीजा मोहनिया नगर सहित आसपास के कई गांव जलमग्न हो गए। लोग अपने घरों की छतों पर आश्रय लेने को मजबूर हो गए।
Flod in Kaimur: लोगों ने कहा पहले नहीं देखे ऐसे हालात
जिला मुख्यालय को एनएच 2 से जोड़ने वाले मुख्य पथ पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी बाढ़ की स्थिति पहले नहीं देखी। पानी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ के पानी में डूबी लग्जरी गाड़ियों के मालिकों ने बताया की यहां तक कभी पानी नहीं आया। हमलोग रात को गाड़ी खड़ी करके चले गए और वापस आए तो देखा की गाड़ी पूरी तरह पानी में डूब गई है।
Flod in Kaimur: जल्द दिलाई जाएगी बाढ़ के पानी से निजातः सुधांशु
कार्यपालक पदाधिकारी मोहनिया नगर पंचायत के सुधांशु कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन से सफाई कराई जा रही है। जल्द ही पानी निकासी करा ली जाएगी। बाढ़ के इस पानी से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।
पानी निकासी के बाद ही विद्युत आपूर्ति संभवः एसबीओ
बिजली विभाग के एसबीओ उमाकांत प्रकाश ने बताया की पंप सेट के जरिए बिजली घर से पानी निकासी कराई जा रही है। जब तक पानी निकासी नहीं होती तब तक बिजली शुरू नहीं कराई जा सकती। हमलोग लगे हुए हैं।
रिपोर्टः प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार
ये भी पढ़ें: रुपये डबल और केमिकल से सोना बनाने का लालच देने वाले ठग गिरफ्तार








