Advertisement

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किया गया शुरू, CM केजरीवाल ने दी जानकारी

Share
Advertisement

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। यमुना का रौद्र रूप इस कदर देखने को मिला की दिल्ली के 6 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए। आम जन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। लबालब भरी सड़कों से धीरे धीरे पानी साफ हो रहा है।

Advertisement

दिल्ली में बाढ़ आने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए थे। आपको बता दें कि वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी हुई। वहीं अब वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो चुका है।

ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि वजीराबाद जल उपचार संयंत्र ने भी पूरी क्षमता पर काम करना शुरू कर दिया है। अब सभी डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। डीजेबी ने बहुत मेहनत की। धन्यवाद डीजेबी।

पानी भरने की वजह से ITO बैराज भी बंद कर दिया गया था। वहीं अब ITO बैराज भी खोला जा रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ITO बैराज का गेट नंबर 30 आज 5:19 बजे खुल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *