Advertisement

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सफाईकर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा, कच्चे कर्मचारियों को किया पक्का

Share
Advertisement

आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए दिल्ली के सफ़ाईकर्मियों को दिपावली पर बड़ी सौगात दी, सीएम केजरीवाल ने कहा हमने जो वादा किया था वैसा हमने पूरा भी किया। नगर निगम में 5000 कच्चे सफ़ाईकर्मियों को हमने पक्का कर दिया है। दिल्ली सरकार आम जनमानस की सरकार है हम जनता के हित में हमेशा काम करते आ रहे हैं। शिक्षा, हेल्थ और साफ पानी दिल्ली की जनता को दिया। आज 5000 कच्चे सफ़ाईकर्मियों को हमने पक्का कर सालों से रूका फैसला उनके हित में कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई है उन सभी को बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को एक एक खुशखबरी देने के लिए यहां आया हूं। बीते दिन एमसीडी सदन की बैठक हुई। जिसमें पांच हजार सफाईकर्मियों को पक्का किया गया। जनवरी से लेकर अभी तक हमारी सरकार छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है। कच्चे कर्मचारियों की नौकरी का कुछ पता नहीं था। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी। इन लोगों का शोषण हो रहा था। सफाई कर्मचारियों की मांग रहती थी कि उन्हें पक्का किया जाए। अब हमने अपना वादा पूरा किया है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने आने वाले त्योहारों की भी शुभकामनाएं दीं। दिवाली आने वाली है और यह घोषणा सबसे बड़ी है।

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने Tweet कर दी बधाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम से पारित हुए प्रस्ताव को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में लिखा कि एमसीडी में पांच हजार सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव आप ने पास करा दिया है। हमने जो वादा किया था वो पूरा किया। दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई।

मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने भी की प्रेसवार्ता

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ नगर निगम सदन की बैठक को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया. मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने कहा कि अक्टूबर महीने के इस सदन में आज आम आदमी पार्टी की निगम सरकार ने सर्वसम्मति से दिल्ली की जनता व निगम के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया है. सदन में लाए गए सभी प्रस्तावों से दिल्ली की जनता और नगर निगम के कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *