Advertisement

‘भारतीय झगड़ा पार्टी’, AAP सांसद संजय सिंह ने केंद्र को घेरा, बोले – ‘बीजेपी नफरत की फैक्ट्री…’

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को वर्तमान में सुर्खियों में चल रहे कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। संजय सिंह ने रविवार (18 जून) को प्रेस वार्ता की मणिपुर हिंसा, इस दौरान उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई आदिपुरूष फिल्म, रेलवे की बिगड़ी हालत को लेकर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा भाजपा देश की सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी तब तक देश के अंदर शांति अमन और चैन कायम नहीं रह सकता है। जब देश में नफरत के बीज बोए जाएंगे तो देश तरक्की नहीं कर सकता, नौजवान को रोजगार नहीं मिल सकता।

Advertisement

संजय सिंह ने नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर भी भाजपा को घेरा, उन्होंने कहा कि मणिपुर जो पिछले ढेड़ महीने से जल रहा है, आज उस मणिपुर की हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी ये साबित करती है कि भाजपा चाहती है कि उनकी नफरत की फैक्टरी का विस्तार होता रहे। उन्होंने देश में हो रहे तमाम विवादों को लेकर तंज कसा, संजय सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी नहीं भारतीय झगड़ा पार्टी है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा हो रही है, महिला मंत्री का घर जला दिया गया, देश के केंद्रीय मंत्री का घर जला दिया गया, भाजपा का दफ्तर जला दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि बताइए वहां एके 47 कहां से आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से मणिपुर का ‘म’ भी नहीं निकला।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेलवे की हालत को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने रेलवे की हालत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं इस विषय पर सांसद संजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इनकी सरकार ने रेलवे को पूरी तरीके से बर्बाद किया।

उन्होंने कहा कि पहले रेल का बजट अलग से आता था, बुजुर्गों को किराए में छूट मिलती थी, पहले किराए में रियायत मिलती थी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को रेलवे में जो छूट मिलती थी, वो खत्म कर दी। संजय सिंह ने राजधानी दिल्ली की कानून व्यव्स्था को लेकर भी केंद्र सरकार को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर हमला बोला।

संजय सिंह हाल ही में रिलीज हुई प्रभास और कीर्ति सोनेन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि सवाल इस बात का है कि फिल्म रिलीज कैसे हो गई। सेंसर बोर्ड भांग खाकर सो रहा था। आप प्रभु राम के नाम पर एक फिल्म बना रहे हैं। उस पर एक काल्पनिक दृश्य दिखा रहे हैं, जिसमें माता सीता को छूरी लगा रहा है।

ये भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय ‘AAP’ सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सुरक्षित होती : सीएम केजरीवाल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *