Biharक्राइमराज्य

BIHAR: बदमाशों ने सरेआम लकड़ी व्यवसायी को मारी गोली, मौत

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना इलाके के सिराजपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक लकड़ी व्यवसायी को गोलियों से भून दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

परिजनों ने जताई रंजिश के चलते हत्या की आशंका

रीतेश कुमार(27) लकड़ी व्यवसायी था। वह अपनी आरा मिल में बैठा था। इसी दौरान बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया और गोलीबारी की। घटना में रीतेश की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने इसी दुश्मनी में रीतेश की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्ट: अनिश कुमार, खगड़िया, बिहार

ये भी पढ़ें: ज्यादा टेंशन लेंगे तो होंगे बड़ी बीमारियों का शिकार, छुटकारा पाने के लिए खाएं ये फूड्स

Related Articles

Back to top button