शर्मनाकः अस्पताल में घुसकर महिला के ऊपर किया पेशाब

Baliya kand
Baliya kand: उत्तर प्रदेश के बलिया के जिला महिला अस्पताल में एक शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पोस्ट नेटल वार्ड में घुसकर एक व्यक्ति ने एक महिला के ऊपर पेशाब कर दिया। पीड़िता ने बलिया शहर कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर दी है।
Baliya kand: पीड़ित ने शहर कोतवाली में दी तहरीर
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला महिला अस्पताल के पोस्ट नेटल वार्ड में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला के शरीर पर पेशाब कर दिया। मामले में पीड़ित महिला ने बुधवार को बलिया शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
Baliya kand: पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी विकास सिंह निवासी शाहपुर ,गड़वार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार की रात वह अपनी भाभी को लेकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती थी। तभी रात लगभग 11 बजे विकास सिंह ने वार्ड में घुसकर पीड़ित महिला के शरीर पर पेशाब कर दी। पुलिस उपाधीक्षक वैभव पांडे ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टः अनामिका पाल, संवाददाता, बलिया, उत्तरप्रदेश
ये भी पढ़ें: एमपी में वापसी, छत्तीसगढ़-राजस्थान में भी कमल खिलेगा- केशव प्रसाद