बड़ी ख़बरराज्य

Bangalore Airport 8-17 फरवरी तक आंशिक रूप से रहेगा बंद, ये है नया समय!

Bangalore Airport: आगामी एयरो इंडिया शो 2023 (Aero India Show 2023) के मद्देनजर, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Kempegowda International Airport- KIA) बुधवार से 10 दिनों के लिए, अपने कमर्शियल उड़ानों पर आंशिक रूप से रोक लगा देगा। आपको बता दें कि 8 से 17 फरवरी तक कई उड़ानों का समय बदल दिया जाएगा।

Bangalore Airport ने भी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोई भी अपनी संबंधित एयरलाइन के लिए नए शेड्यूल की पूछताछ कर सकता है।

बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी तक एयरो इंडिया-2023 के 14वें एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एयरो इंडिया शो रिहर्सल और समारोहों के लिए समय सूचीबद्ध किया है, जिसके कारण सिविल हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद रहेगा।

हवाई अड्डे ने एक ट्वीट में कहा, “एयरो इंडिया 2023 के दौरान आंशिक रूप से हवाई क्षेत्र बंद रहेगा, जिससे 08 -17 फरवरी, 2023 के बीच कमर्शियल उड़ान कार्यक्रम प्रभावित होंगे।” 

https://twitter.com/BLRAirport/status/1622861969119404032?s=20&t=A-TlwXpYzdQgynS-zakgPQ

Bangalore Airport के नए शेड्यूल के बारे में पढ़ें

8 और 11 फरवरी- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कमर्शियल फ्लाइट का परिचालन बंद रहेगा।

12 फरवरी- एयरो शो 2023 के फाइनल ड्रेस रिहर्सल के लिए रनवे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बंद रहेंगे।

13 फरवरी – उद्घाटन समारोह, फ्लाई पास्ट और फ्लाइंग डिस्प्ले के लिए रनवे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बंद रहेंगे।

14 और 15 फरवरी- फ्लाइंग डिस्प्ले को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक एयरस्पेस बंद रहेगा।

16-17 फरवरी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक फ्लाइंग डिस्प्ले के लिए परिचालन बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button