Advertisement

इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 308 मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

Share
Advertisement

लंका दहन के साथ ही विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा 308 मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर के रहते हुए भारत में 307 मैच जीते थे। महेंद्र सिंह धोनी भारत की 295 जीत का हिस्सा रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए।

Advertisement

भारत के लिए विराट कोहली ने 94 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 88 रन की पारी खेली। हालांकि वह फिर एक बार सचिन तेंदुलकर के 49 ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में 55 पर आउट हो गई, 302 रन से मैच हार गई।

सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

यही नहीं, विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। सचिन तेंदुलकर के रहते भारत वर्ल्ड कप में 27 दफे जीता था। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ 28वीं जीत हासिल कर ली। वैसे तो भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम

7 मैच में 7 जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन चुकी है। पर श्रीलंका के खिलाफ भारत को 4 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लग गया था। यहां से शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 178 गेंद पर 189 रन की साझेदारी बनाई।

यह इस वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए भारत की तरफ से सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। विराट कोहली 159 वनडे पारियों में 8000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी बन गए। सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा 188 पारियों में किया था। विराट कोहली ने साल 2023 के 23 मैच में 1000 से ज्यादा वनडे रन भी पूरे कर लिए।

आठवीं बार ऐसा कर सचिन का कीर्तिमान तोड़ा

सचिन तेंदुलकर ने 1 साल में 7 बार वनडे क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाए थे। विराट कोहली ने आठवीं बार ऐसा कर सचिन का कीर्तिमान तोड़ दिया। माना कि विराट इस वर्ल्ड कप में 2 बार 49वां वनडे शतक चूक गए हैं, पर इसका यह कतई मतलब नहीं है कि विराट रिकॉर्ड नहीं तोड़ रहे हैं। उम्मीद है कि 5 नवंबर को जन्मदिन के अवसर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली यह कारनामा भी कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *