Advertisement

लूडो किंग गेम (Ludo King Game) को कैसे डाउनलोड करें, जानें पूरा प्रोसेस

लूडो किंग गेम
Share
Advertisement

फ्री फायर गेम (Free Fire Game) की तरह भारत में लूडो का खेल (Ludo King Game) भी काफी लोकप्रिय हुआ था। आज भी मोबाइल गेम की दुनिया में लूडो गेम का जलवा बरकरार है। भारत में ऑनलाइन गेम लूडो (Ludo King Game) पारंपरिक तौर पर भी खेला जाता रहा है। भारत में सबसे ज्यादा लूडो किंग एपीके (Ludo King APK) को ही डाउनलोड किया गया। आज जानेंगे कि कैसे लूडो किंग गेम को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं और इंस्टॉल कर सकते हैं।

Advertisement

लूडो किंग कैसे डाउनलोड करें

लूडो किंग गेम को भारत की एक कंपनी Gametion Technologies Pvt. Ltd ने बनाया है। इस गेम को 20 फरवरी 2016 को Apple App Store पर अपलोड किया गया था। लूडो गेम की लोकप्रियता 2020 में तब बढ़ गई जब लॉकडाउन हुआ। यह गेम इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके मालिक विकास जैसवाल करोड़पति बन गए। कोरोना लॉकडाउन में लूडो किंग खूब डाउनलोड किया गया और उस वक्त लॉकडाउन में समय काटने का यह एक मात्र सहारा बन गया।

गूगल प्ले स्टोर पर लूडो किंग को 4.3 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। इस गेम की एपीके साइज 51एमबी है। लूडो खेल भारत में हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है। भारत में लगभग हर घर में लूडो का खेल होता ही था। लेकिन लॉकडाउन के बाद यह गेम ऑनलाइन ज्यादा खेला जाने लगा। आज लूडो को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ही ज्यादा खेला जाता है।

लूडो गेम डाउनलोड करने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले आपके पास एक स्मार्टफोन और एक जीमेल अकाउंट होना चाहिए।
  • अब गूगल प्ले स्टोर पर लूडो किंग सर्च करें और उसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड होने के बाद उसे अपने फोन में इंस्टॉल करें और गेम का ऑनलाइन मजा लें।

लूडो के साथ-साथ कई प्रकार के अन्य गेम भी हैं जो काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसमें PUBG Mobile Game, Free Fire Game, Fruit Ninja जैसे गेम शामिल हैं। Fruit Ninja Game को Australia के Half brick स्टूडियों ने बनाया है। इस गेम को अप्रैल 2010 में अपलोड किया गया था। इस गेम में स्क्रीन पर फ्रूट आते हैं जिसे स्वाइप करके काटना होता है। ज्यादा फ्रूट्स काटने पर ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं और तीन फ्रूट्स मिस हो जाने पर गेम खत्म हो जाता है। यह एक शानदार गेम है और हर वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। Fruit Ninja Game प्ले स्टोर पर मौजूद है और इसकी साइज 120 mb है तथा 4.3 की स्टार रेटिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें