सोनू सूद की बहन पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी

अभिनेता सोनू सूद की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच ख़बर है कि एक्टर की बहन पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। हालांकि ये अभी साफ़ नहीं है कि वो किस पार्टी में शामिल होंगी।
सोनू सूद की लोकप्रियता पिछले कुछ वक्त से काफी बढ़ी है और इसका कारण है उनकी कोविड महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की थी। साथ ही ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया था।
चंडीगढ़ से 170 किलोमीटर की दूर मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि हाल ही में सोनू सूद की मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से हुई थी।
इससे पहले उनकी मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हई थी। सोनू सूद को ‘देश का मेंटर’ प्रोग्राम का ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
हालांकि सोनू सूद राजनीति में आने की बातों को हमेशा ही खारिज करते रहे हैं।
दिल्ली के सीएम से मुलाकात के बाद अटकलों का बाज़ार गरम था कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों में वे आम आदमी पार्टी के हाथ थाम सकते हैं।
तब पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर सोनू सूद ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल से राजनीतिक तौर पर कोई चर्चा नहीं हुई थी।