Punjabमनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने पगड़ी उतारकर बेटे को दी अंतिम विदाई

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कि रविवार शाम को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। ऐसे में आज दोपहर सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई दे दी गई है। ऐसे में आज दोपहर पूरे परिवार सहित सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों ने उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई दिया। मूसेवाला कि मां ने अपने जवान बेटे की मौत पर काफी दुख जताया है। बता दें पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवारजन मानसा के मूसा गांव के मानसा सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में मूसेवाला के पार्थिव शरीर को रखा गया है। मानसा सिविल अस्पताल से सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाया गया है। जिसके बाद दोपहर में उन्हें अंतिम विदाई दे दिया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार, दोपहर गांव में दी जाएगी आखिरी विदाई

सिद्धू मूसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार

पंजाबी गायक का अंतिम संस्कार आज दोपहर में उनके पैतृक गांव मूसा में दिया गया। दूर-दूर से उनके प्रशंसक अपने सिंगर की अंतिम यात्रा के लिए उनके गांव पहुंचे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था। इसके साथ बता दें सिद्धू मूसेवाला को उनकी पसंदीदा ट्रैक्टर पर ही उनके पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम विदाई दिया गया। हालांकि बता दें सिद्धू मूसेवाला को श्मशान घाट की बजाय उनके खेत में ही मुखाग्नि दी गई।

यह भी पढ़ें: जानें कौन थे सिद्धू मूसेवाला, जिन्होंने अपने पंजाबी गानों से लाखों दिलों पर किया राज?

11 जून को 29वां बर्थ-डे मनाते सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का रो-रोकर बूरा हाल हो गया है। अपने जवान बेटे की मौत से सभी स्तब्ध है। पिता ने पगड़ी उतारकर बेटे को दिया अंतिम विदाई। इससे पहले मूसेवाला की मां ने अंतिम यात्रा के लिए अपने बेटे को आखिरी बार बालों का संवारा। इसके साथ ही पिता ने भी अपने बेटे को आखिरी बार पगड़ी पहनाई। इसके साथ ही मूसेवाला के सिर पर सेहरा सजाया गया। बता दें सिद्धू मूसेवाला का आगामी 11 जून को 29वां बर्थ-डे था और जून में ही उनकी शादी होनी थी।

Related Articles

Back to top button