Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा का गालीबाज़ त्यागी मेरठ से हुआ गिरफ्तार, 5 दिन से था फरार

Shrikant Tyagi Arrested
Share

Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा का गालीबाज़ त्यागी मेरठ से हुआ गिरफ्तार, 5 दिन से था फरार, मेरठ से गिरफ्तार किया गया श्रीकांत त्यागी, नोएडा पुलिस ने मेरठ से की गिरफ्तारी….

क्या था पूरा मामला

दरअसल भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, इतना ही नहीं उस महिला के साथ-साथ उसके पति को भी गालियां दी थीं। खास बात तो ये भी है कि वैसे यही त्यागी कभी महिलाओं के सम्मान में पोस्टर लगाने से लेकर कई बार महिला सुरक्षा की बात भी करते नजर आए हैं। आपको बता दें कि जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आज यानि मंगलवार को 5 दिन बाद गालीबाज त्यागी गिरफ्तार हुआ है।

Srikant Tyagi मोदीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने का बना चुका था मन

आपको बता दें कि नोएडा के ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) की एक और करतूत उजागर हुई है। वह मोदीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुका था, लेकिन टिकट न मिलने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाया, लेकिन चुनाव के समय उसने संपत्तियों पर कब्जा जरूर कर लिया। श्रीकांत त्यागी ने गाजियाबाद के मोदीनगर के मोहन पार्क एरिया में मोदीनगर इंडस्ट्रीज के आवासों पर जबरन कब्जा कर लिया था।