Savan 2022: सावन में महादेव को प्रसन्न करने का ऐसा महाउपाय, जिनसे बदल सकता है आपका पूरा जीवन

Share

शास्त्रों में ऐसी बहुत सी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। अगर सावन में ये उपाय करें तो इंसान की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

महादेव
Share

सावन का महीना शुरू हो चुका है। माना जाता है कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए यह महीना बेहद खास माना जाता है। सावन महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। यही कारण है कि सावन महीने में इनकी कृपा पाने के लिए शिव भक्त कई तरह के कार्य करते हैं। कहा जाता है कि अगर भोलेनाथ किसी की भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं तो उसके जीवन से सभी कष्ट टूर हो जाते हैं। ऐसे में ज्योतिष की मानें तो मनोकामना पूर्ति के लिए आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

महादेव को प्रसन्न करने का महाउपाय है रुद्राभिषेक

माना जाता है महादेव को रुद्राभिषेक बेहद पसंद है। इसे महादेव को प्रसन्न करने का महाउपाय कहा जाता है। वैसे तो इसे पूरे सावन में किसी ​भी तिथि को किया जा सकता है क्योंकि सावन मास का हर दिन महादेव को समर्पित है। लेकिन सावन के सोमवार, शिवरात्रि और प्रदोष तिथि को रुद्राभिषेक करने के लिए शुभ तिथि माना जाता है। इसके अलावा सावन के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और नवमी को भी रुद्राभिषेक के लिए काफी अच्छी तिथि माना जाता है। मान्यता है कि हर महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और नवमी को शिव जी मां गौरी के साथ रहते हैं।

शिवलिंग पर केसर चढ़ाएं

मान्यता है कि सावन माह में शिवलिंग पर केसर चढ़ाने या केसर मिश्रित जल अर्पित करने से घर में सुख एवं समृद्धि आती है। इसके साथ ही धन का आगमन होता है। इसके अलावा जीवन से दरिद्रता भी चली जाती है।

शमी के पत्ते

भगवान शिव की पूजा में शमी के पत्ते भी चढ़ाए जाते हैं। शमी को शनिदेव का पेड़ माना जाता है। इसलिए शिवलिंग पर इसके पत्ते चढ़ाने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। ढैय्या या साढ़े साती से प्रभावित लोग भी इसे शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।

बिल्व पत्र

जीवन में कोई संकट हो या काम में रुकावट आ रही हो तो सावन में भगवान शिव को बिल्व पत्र यानी बिल्व के पत्ते जरूर चढ़ाएं। शास्त्रों के अनुसार, बिल्व की जड़ में स्वयं भगवान शिव का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2022: शिव पूजा करते समय ये 10 नियम है बेहद लाभकारी, मिलेगा मनवांछित फल